Bihar News : हेलो मैडम मुख्यमंत्री आवास से बोल रहे हैं...शिवहर DM को जालसाजों ने की झांसा देने की कोशिश, पैरवी के लिए किया फोन, थाने में दर्ज हुआ एफआई आर
Bihar News : "हेलो मैडम, हम मुख्यमंत्री आवास से बोल रहे हैं..." कहकर पैरवी करने वाले एक शख्स की पहचान डीएम ने उसके बात करने के लहजे से ही कर ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है....पढ़िए आगे
SHEOHAR : हेलो मैडम हम मुख्यमंत्री आवास से बात कर रहे हैं। भुगतान कर दिया जाता। कुछ इस तरह से शिवहर जिलाधिकारी प्रतिभा रानी को कॉल आती है। हालाँकि कड़क जिलाधिकारी ने जलसाज के बात करने के लहजे से ही पहचान कर ली। मामले की पुष्टि डीएम ने की है। वही SDPO सुशील कुमार ने बताया की समाहरणालय में तैनात होमगार्ड जवान सतीश कुमार के आवेदन पर नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी में एक मोबाइल नंबर धारक को आरोपित किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया गया है कि आरोपी ने किसी मामले में पैरवी कराने के उद्देश्य से खुद को मुख्यमंत्री आवास से कॉल करने वाला बताकर जिलाधिकारी को धोखे में रखा। जानकारी के अनुसार मोबाइल नंबर 8294913288 से जिलाधिकारी के मोबाइल नंबर पर कॉल किया गया था। कॉलर ने स्वयं को सीएम हाउस से जुड़ा व्यक्ति बताया था। कुछ समय बाद जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने मुख्यमंत्री आवास से संपर्क कर इसकी पुष्टि की, तब पता चला कि वहां से कोई कॉल नहीं किया गया था।
इसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर होमगार्ड जवान सतीश कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर उक्त मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। नगर थाना पुलिस ने जानबूझकर गलत जानकारी देकर गुमराह करने के आरोप में बीएनएस की धारा 318(2) तथा किसी और का रूप धारण कर धोखाधड़ी करने के आरोप में बीएनएस की धारा 319(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
ट्रू-कॉलर पर उक्त मोबाइल नंबर धारक की पहचान अनमोल गिरि के नाम से हुई है।
मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट