Bihar News : शिवहर में दर्दनाक वारदात, जिस गले में सजनी थी जयमाला, वहां डाल लिया फांसी का फंदा, शादी टूटने से आहत युवक ने की आत्महत्या
Bihar News : शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदावन शेखटोली गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.....पढ़िए आगे
SHEOHAR : जिले के तरियानी थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदावन शेखटोली गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय गणेश सहनी, पिता गौरी सहनी, के रूप में हुई है। युवक का शव घर में फंदे से लटका मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार गणेश सहनी की पहले शादी हो चुकी थी, लेकिन पत्नी उसे छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी। उससे एक बच्चा भी है।
युवक ने लगाई फांसी
बताया जा रहा है कि हाल ही में उसकी दूसरी शादी तय हुई थी, लेकिन किसी कारणवश लड़की पक्ष ने अचानक शादी से इंकार कर दिया। इसी बात से आहत होकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। लोगों का कहना है कि जिस गले में जयमाला लगती थी उसमें युवक ने गमछा डालकर खुद को ही समाप्त करने का फैसला कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही तरियानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। तरियानी थानाध्यक्ष विनय प्रसाद ने बताया की पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लड़की वालो ने अचानक किया शादी से इनकार
ग्रामीणों के अनुसार गणेश सहनी की शादी पूरी तरह तय हो चुकी थी । घर में तैयारियाँ हो रही थी,रिश्तेदारो को भी सूचना दे दी गईं थी,लेकिन, अचानक लड़की पक्ष की ओर से फोन पर शादी से साफ इनकार कर दिया गया। बताया जाता है कि फोन पर हुई इस बातचीत के बाद युवक पर गहरा मानसिक आघात पड़ा और वह सदमे में आ गया। इस आघात को वह बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने घर में ही फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
तय थी शादी
घटना बुधवार की रात की बताई जाती है। पंचायत सरपंच ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शादी पूरी तरह तय हो चुकी थी। अंतिम समय में लड़की पक्ष, विशेषकर लड़की की ओर से शादी से इनकार किए जाने के बाद युवक मानसिक रूप से टूट गया और रात होते-होते उसने यह दुखद कदम उठा लिया।
मनोज की रिपोर्ट