जनसुराज की भावी उम्मीदवार अर्पणा सिंह के नेतृत्व में बिहार बदलाव यात्रा जारी, उमड़ रहा जनसैलाब

जनसुराज की भावी उम्मीदवार अर्पणा सिंह के नेतृत्व में बिहार ब

Sitamarhi - बेलसंड विधानसभा क्षेत्र में बिहार बदलाव यात्रा के तहत पद यात्रा कर रही जन सुराज के संभावित प्रत्याशी अर्पणा सिंह यात्रा में उमड़ा जनसैलाब लोगों के उत्साह और बदलाव की उम्मीदों को साफ़ दर्शा रहा था। गाजे-बाजे, हजारों गाड़ियों के काफिले और पदयात्रा के साथ कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को उत्सव में बदल दिया।

महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। तरियानी छपरा की मुखिया अर्पणा सिंह पदयात्रा का नेतृत्व कर रहीं हैं। वे बेलसंड से जन सुराज पार्टी की संभावित प्रत्याशी हैं। जगह-जगह जनता ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया।

अर्पणा सिंह इन दिनों लगातार बिहार बदलाव यात्रा के तहत पदयात्रा कर रही हैं और उनके साथ भारी जनसैलाब देखने को मिल रहा है। वे नितेश सिंह उर्फ़ महाराज की धर्मपत्नी हैं। नितेश सिंह क्षेत्र में काफ़ी लोकप्रिय हैं और गरीबों के मसीहा कहे जाते हैं। उनकी लोकप्रियता और जनता से गहरा जुड़ाव अर्पणा सिंह के जनाधार को और मजबूत कर रहा है।

पदयात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने नारे लगाकर समर्थन जताया। इस मौके पर अर्पणा सिंह ने जनता का आभार व्यक्त किया और आम लोगों से संवाद स्थापित किया।यात्रा में मुखिया प्रतिनिधि अमित सिंह, जन सुराज नेता विनय कुमार सिंह, युवा अभिषेक सिंह सहित हजारों लोग मौजूद है।