सुपौल में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का 77वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक संपन्न: 60 स्काउट्स और गाइड्स ने दिखाया अनुशासन और कौशल

सुपौल में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का 77वां स्थापना दिवस समा
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का 77वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक संपन्न- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का 77वां स्थापना दिवस शनिवार, 7 नवंबर 2026 को सुपौल जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती शिक्षा निकेतन (सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय) प्रांगण में संचालित जिला कार्यालय में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए स्काउट्स एवं गाइड्स ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया।


मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा ने किया झंडोत्तोलन, टेंट पिचिंग और एडवेंचर गतिविधियों का किया निरीक्षण

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन नगर परिषद के मुख्य पार्षद सह जिला मुख्य आयुक्त राघवेंद्र झा उर्फ राघव ने झंडोत्तोलन कर किया। इसके उपरांत उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार किए गए टेंट पिचिंग, विभिन्न गजट और एडवेंचर (साहसिक) गतिविधियों का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों के उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन एवं ऊर्जा की भूरि-भूरि प्रशंसा की।


जिला संगठन आयुक्त संजय कुमार झा ने अतिथियों को स्टिकर लगाकर किया सम्मानित

समारोह के दौरान जिला संगठन आयुक्त संजय कुमार झा ने उपस्थित अतिथियों और पदाधिकारियों को स्थापना दिवस का आधिकारिक स्टिकर लगाकर उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर उपसभापति विजय शंकर चौधरी, वरीय स्काउटर गोपाल कुमार झा, क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री अमित कुमार ठाकुर, जगदेव शाह, अभय शंकर सहित शिक्षा विभाग और कला-संस्कृति विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।


60 स्काउट्स-गाइड्स ने दिखाया कौशल, राज्य पुरस्कार विजेताओं ने किया नेतृत्व

इस स्थापना दिवस समारोह में जिले के अलग-अलग विद्यालयों के कुल 60 स्काउट्स एवं गाइड्स ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। राज्य पुरस्कार (राज पुरस्कार) प्राप्त स्काउट अमन कुमार और नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बच्चों ने विभिन्न अनुशासित गतिविधियों, परेड और प्राथमिक उपचार से जुड़ी कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया।


स्काउटिंग-गाइडिंग बच्चों में राष्ट्रप्रेम और सेवा भाव विकसित करने का सशक्त माध्यम

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्काउटिंग एवं गाइडिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह संगठन बच्चों में अनुशासन, निस्वार्थ सेवा भावना, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रप्रेम का बीजारोपण करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे आयोजनों से बच्चों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलती है।


विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट