बंगाल नंबर की कार से 1620 बोतल नेपाली शराब बरामद, डिक्की में छिपाकर लाया जा रहा था जखीरा, पुलिस को देख तस्कर फरार

शराब तस्करों पर पिपरा पुलिस का बड़ा एक्शन! R नेपाल से लाई जा रही 1620 बोतल शराब कार समेत जब्त। पुलिस की तत्परता से तस्करों की योजना नाकाम, अब अज्ञात तस्करों की तलाश जारी।

बंगाल नंबर की कार से 1620 बोतल नेपाली शराब बरामद, डिक्की में

Supaul - : बिहार में शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए पिपरा थाना पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दुबियाही पंचायत स्थित दुलारी हाट के समीप घेराबंदी कर एक संदिग्ध कार से 1620 बोतल नेपाली सोफी शराब बरामद की है। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही वाहन चालक और तस्कर मौके से भागने में सफल रहे। 

चेकिंग के दौरान तस्करों में मची खलबली

पिपरा थानाध्यक्ष राजेश झा को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से शराब की एक बड़ी खेप चंपानगर की ओर जाने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दुबियाही-चंपानगर मार्ग पर मोर्चा संभाल लिया। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में आ रही WB 06H 8285 नंबर की कार को जब रोका गया, तो तस्कर गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। 

डिक्की में भरी थी 486 लीटर शराब

जब पुलिस ने जब्त कार की तलाशी ली, तो उसकी डिक्की शराब की बोतलों से ठसाठस भरी हुई थी। गिनती के दौरान कुल 1620 बोतलें बरामद हुईं, जिनकी कुल मात्रा करीब 486 लीटर है। पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर लिया है और अज्ञात तस्करों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है। 

Report - Vinay kumar mishra