270 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन और मोबाइल जब्त

270 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन और मोबाइ
नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निर्मली थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 270 लीटर नेपाली शराब बरामद की है और मौके से दो तस्करों को भी दबोच लिया है। 


पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस के निर्देश और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने यह कार्रवाई की है। शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक चारपहिया गाड़ी और एक मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया गया है।


मधुबनी के रौवाही गांव के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों की पहचान पड़ोसी जिले मधुबनी के अंधरामठ थाना क्षेत्र अंतर्गत रौवाही गांव (वार्ड नंबर-6) के रूप में हुई है। पकड़े गए तस्करों के नाम मिथुन कुमार (पिता- अरुण यादव) और नंदन कुमार / रामनंदन कुमार (पिता- छेदीलाल यादव) बताए गए हैं। पुलिस इन दोनों से कड़ाई से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि यह नेपाली शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे सुपौल या आसपास के किस इलाके में सप्लाई किया जाना था।


मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

इस संबंध में निर्मली थाने में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम (Prohibition and Excise Act) की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस जब्त किए गए मोबाइल फोन और वाहन के जरिए इस अवैध धंधे से जुड़े पूरे नेटवर्क और अन्य तस्करों के संपर्कों को खंगालने का प्रयास कर रही है। प्रशासन का कहना है कि जिले में शराब के अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट