चलते ऑटो में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान

चलते ऑटो में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
चलती ऑटो में लगी आग- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali : जिले के पातेपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बालिगांव में आज गुरुवार की दोपहर एक चलती तीन पहिया मालगाड़ी में अचानक शॉट सर्किट से आग लग गई। चिमनी के पास हुई इस घटना में वाहन और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं घटना के दौरान ऑटो चालक ने कूदकर किसी तरह से अपनी जान बचा लिया। 


मौके पर मौजूद नंदन कुमार ने बताया कि आज गुरुवार दोपहर मालगाड़ी अगरेल की तरफ जा रही थी,तभी बालिगांव चिमनी के पास पहुंचते ही गाड़ी के इंजन से अचानक धुवां निकलने लगा और आग की लपटें उठने लगीं। आग इतनी तेजी से फैला की चालक को संभलने का मौका नहीं मिला। हालांकि चालक ने तुरंत गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते पूरी गाड़ी और उसमें लदा सामान जलकर राख हो गया। 


घटना की जानकारी लोगों द्वारा स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना स्थल पर जलती हुई गाड़ी को देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। चालक बाल बाल बच गया।


रिषभ कुमार की रिपोर्ट