Vaishali news - थ्रेसर मशीन की चपेट में आई महिला, हुई दर्दनाक मौत, हादसे से मचा हड़कंप

Vaishali news - गेंहू कटाई के लिए मंगाई गई थ्रेसर मशीन की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि थ्रेसर को आगे पीछे किया जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ है।

Vaishali news - थ्रेसर मशीन की चपेट में आई महिला, हुई दर्दना
थ्रेसर की चपेट में आई महिला- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali - वैशाली के राजापाकर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बरियारपुर गांव में गेहूं की दाई के दौरान एक महिला थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गई। घटना उस समय हुई जब थ्रेसर मशीन को आगे-पीछे किया जा रहा था। मशीन का पिछला पहिया महिला पर चढ़ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला को स्थानीय लोगों ने तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजापकड़ के लिए रवाना किया। लेकिन महिला की मौत हो गई। 

NIHER

मृतका की पहचान बरियारपुर निवासी वीरेंद्र पंडित की 50 वर्षीय पत्नी रमिता देवी के रूप में हुई है। दुर्भाग्यवश, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 

Nsmch

हालांकि की इस संबंध में उसके पुत्री सोनाली कुमारी ने बताया कि गेहूं दौनी होने के बाद गाड़ी को पीछे किया जा रहा था तभी गेहूं के बोरे पलट गया था। जिसे संभालने के दौरान गाड़ी के पिछला पहिया मां के ऊपर चढ़ गया जिससे घायल हो गई थी। 

इस संबंध में राजापाकर थाना अध्यक्ष वीणा कुमारी ने बताया कि गाड़ी रिवर्स के दौरान गाड़ी की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी इसे इलाज के लिए ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते हैं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदस्य अस्पताल हाजीपुर भेज दी गई है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Report - rishav kumar