बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह में शामिल हुए पूर्व मंत्री संजय सिंह, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
Vaishali : जिला मुख्यालय हाजीपुर शहर के दुर्गा नगर में बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री संजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सबसे पहले उन्होंने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि वीर कुंवर सिंह ने 80 वर्ष की उम्र में अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। जब उनकी बांह में गोली लगी तो उन्होंने अपनी ही तलवार से अपना हाथ काटकर मां गंगा को समर्पित कर दिया था। उन्होंने विजय का पताका लहराकर देश को गौरवान्वित किया था। आज की पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।"
संजय सिंह ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह का शौर्य और बलिदान हमेशा अमर रहेगा। 1857 की क्रांति में उनकी भूमिका को देश कभी भूल नहीं सकता।
इस समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रिषभ की रिपोर्ट