वैशाली में MLC चुनाव पर हाई अलर्ट: SSP शुभांक मिश्रा ने संभाली कमान, मतदान केंद्रों के पास कड़ा पहरा

वैशाली जिले में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। एसएसपी ने खुद मोर्चा संभाल रखा है। मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में विशेष निगरानी और QRT तैनात है....

वैशाली में MLC चुनाव पर हाई अलर्ट: SSP शुभांक मिश्रा ने संभा
वैशाली में MLC चुनाव पर हाई अलर्ट- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali : बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के तहत वैशाली जिले में प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद और अलर्ट मोड में है। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए जिले में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति या गड़बड़ी से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए रखी है। 


SSP ने खुद संभाला मोर्चा, मैदान में उतरे अधिकारी

विधि-व्यवस्था की कमान खुद वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) शुभांक मिश्रा ने संभाल रखी है। एसएसपी ने जिला दंडाधिकारी (DM) के साथ मिलकर हाजीपुर, महुआ और महनार समेत विभिन्न क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का संयुक्त रूप से जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ एसडीओ, एसडीपीओ, जोनल और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट भी लगातार अपने-अपने इलाकों में गश्त करते नजर आए, ताकि मतदान के दौरान किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। 


मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में विशेष निगरानी और QRT तैनात

सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के लिए हर प्रखंड में त्वरित कार्रवाई दस्ता (QRT) की टीमों को पूरी तरह सक्रिय रखा गया है, जो लगातार अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील हैं। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि अनावश्यक भीड़ न जुटे और मतदाता बिना किसी दबाव या भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। 


शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता 

वैशाली जिले में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस के वरीय अधिकारियों से लेकर थाने की पुलिस तक समन्वय बनाकर काम कर रही है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता पूरी तरह सुरक्षित और स्वतंत्र माहौल में अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।


रिषभ की रिपोर्ट