Bihar Accident news - तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों में मारी टक्कर, एक महिला की मौत, हादसे में पति सहित तीन की हालत नाजुक
Bihar Accident news - तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही दो बाइकों को टक्कर मार दी। जिसमें एक विवाहिता की मौत हो गई, जबकि उसका पति सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Vaishali : हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच 22 सराय थाना क्षेत्र के थाना के निकट अनियंत्रित कार ने पीछे से दो बाइक में टक्कर मार दिया जिसमें बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार महिला के पति सहित तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायल अवस्था में रोड पर तरपते देख आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी सराय थाना की पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। सभी घायलों को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल पर जूटे स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत्य घोषित कर दिया।
महिला की पहचान पटना जिला के दानापुर थाना क्षेत्र के ददन हाडी निवासी अनिल कुमार की पत्नी सोनी कुमारी बताई गई। जबकि घायल महिला के पति अनिल कुमार, सराय थाना के बगल के रहने वाले सुखलाल राय के 40 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार एवं राजापाकड़ थाना क्षेत्र के लोमा निवासी कुमोद कुमार मिश्रा के पुत्र अंकित कुमार बताया गया। मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर से दानापुर निवासी अनिल कुमार अपनी पत्नी के साथ बाइक पर दानापुर लौट रहे थे।
इसी दौरान सराय थाना के निकट और नियंत्रित कर ने आगे चल रही बुलेट बाइक एवं दूसरे एक अन्य बाइक में ठोकर मार दिया। बाइक और नियंत्रित होकर दरवाजे पर खाना खा रहे एक व्यक्ति से टकरा गया। जिसमें महिला की मौत हो गई। महिला के पति समेत तीन व्यक्ति घायल हो गया। अंकित कुमार लालगंज से बुलेट बाइक से लौट रहा था, इसी दौरान हादसे में वह घायल हो गया। घटना की सूचना पर जूटे स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ कर पिटाई कर दिया। सुचना पर पहुंची पुलिस कार चालक को पकड़ लिया।
घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष मणि भूषण कुमार ने बताया कि थाना के निकट सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एक महिला की मौत सदर अस्पताल में हो गई।
Report - rishav kumar