Bihar Crime News : वैशाली में बदमाशों ने बुजुर्ग को गोली मारकर किया जख्मी, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime News : वैशाली में बेख़ौफ़ बदमाशों ने बुजुर्ग को गोली मारकर जख्मी कर दिया. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है की बुजुर्ग खेत से लौट कर आ रहे थे. इसी बीच वारदात को अंजाम दिया गया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : वैशाली में बदमाशों ने बुजुर्ग को गोली मार
बुजुर्ग को मारी गोली - फोटो : rishabh

VAISHALI : जिले के देसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव पूर्वी में बदमाशों ने एक बुजुर्ग को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही घायल के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। ‌ जहां डॉक्टर के द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है। ‌ घायल स्थानीय दिल चंद सिंह के 70 वर्षीय पुत्र अमरनाथ सिंह बताया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार अमरनाथ सिंह अपने खेत से लौट के बाद दलान पर गये थे। दलान से घर लौट के दौरान आम के गाछी में पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने गोली मार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी देसरी थाने की पुलिस पदाधिकारी को दी गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही देसरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। घटना के संबंध में घायल के परिवार वालों ने बताया कि वह दलान से घर लौट रहे थे।  इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने गोली मार दिया। अमरनाथ सिंह को पीठ में एक गोली मारी गई है। ‌ डॉक्टर के मुताबिक खतरे से बाहर है। घायल के परिवार वालों ने बताया कि किसी से कोई विवाद नहीं था। 

वैशाली से ऋषभ की रिपोर्ट