Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग भी लूटिए...

Bihar MLC Election : एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी ने कहा कि कई उम्मीदवार लुटेरे हैं जो पैसा लूट कर लोगों को वितरण कर रहे हैं. वैसे हम कहेंगे की सबको आप लोग भी लूटिए और वोट आप अपने हिसाब से दीजिए....पढ़िए आगे

Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिय
उम्मीदवार का विवादित बयान - फोटो : RISHABH

VAISHALI : बिहार के हाजीपुर पहुंचे तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी ने आगामी 23 तारीख को होने वाले एमएलसी चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने मतदाताओं से मुलाकात की और एक सभा को संबोधित करते हुए अपनी जीत का दावा किया।

मीडिया से बातचीत के दौरान एमएलसी ब्रजवासी ने कहा कि पहले इस चुनाव के बारे में आम लोगों को जानकारी तक नहीं होती थी, लेकिन उनके निर्वाचित होने के बाद पूरे बिहार में इसकी चर्चा होने लगी है। उन्होंने पिछले चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने का हवाला देते हुए इस बार पूरे देश में रिकॉर्ड मतों से जीतने का विश्वास जताया और कहा कि वे गरीब, गुरबा और शिक्षकों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं।

शिक्षकों के मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने ही शिक्षकों के साथ न्याय नहीं किया है। ब्रजवासी ने कहा कि जब उन्हें शिक्षक पद से बर्खास्त किया गया, तब शिक्षकों ने ही उन्हें चुनाव लड़कर सदन तक पहुंचाया, जिसके बाद उन्होंने सदन में शिक्षकों के हितों की जोरदार लड़ाई शुरू की और आगे भी इसे जारी रखेंगे। बिहार के शिक्षा मंत्री द्वारा सातवें वेतनमान को लेकर रखी गई शर्त पर प्रतिक्रिया देते हुए ब्रजवासी ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि शिक्षक भीख नहीं मांग रहे हैं, बल्कि अपना हक और अधिकार मांग रहे हैं, जिसे सरकार को देना ही होगा क्योंकि मतदान जैसी लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं शर्तों के आधार पर नहीं चलाई जा सकतीं।

प्रचार के दौरान जन सुराज के उम्मीदवार और उनके पोस्टरों में पैसे के बंडल की वायरल तस्वीर पर निशाना साधते हुए उन्होंने विपक्षी दलों के लोगों को 'लुटेरा' करार दिया। उन्होंने जनता और शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि यदि ऐसे लोग पैसे बांटते हैं, तो उसे ले लें लेकिन अपना वोट केवल उसी उम्मीदवार को दें जो वास्तव में शिक्षकों और आम जनता की लड़ाई लड़ रहा है।

ऋषभ की रिपोर्ट