पीएम मोदी का 21 नवंबर को संभावित वैशाली दौरा: सिक्स लेन पुल के उद्घाटन को लेकर तैयारियां तेज, सीएस और डीजीपी ने किया स्थल निरीक्षण

पीएम मोदी के 21 नवंबर को संभावित वैशाली दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर तैयारियों तेज हो गई है। गुरुवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और प्रभारी डीजीपी प्रीता वर्मा ने स्थलीय निरीक्षण कर कई सख्त निर्देश दिए....

पीएम मोदी का 21 नवंबर को संभावित वैशाली दौरा: सिक्स लेन पुल
पीएम मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां तेज- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली दौरे पर आ रहे हैं, जहां से वह महत्वाकांक्षी सिक्स लेन पुल का भव्य उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के इस संभावित दौरे को ऐतिहासिक और सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार तथा वैशाली जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।


मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और डीजीपी प्रीता वर्मा ने प्रस्तावित स्थल का लिया जायजा

पीएम के आगमन की तैयारियों को परखने के लिए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रीता वर्मा के नेतृत्व में राज्य व जिला स्तर के वरीय अधिकारियों की टीम ने वैशाली का दौरा किया। अधिकारियों ने राजापाकर और जंदाहा प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत इंडस्ट्रियल पार्क में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की भौतिक स्थिति और उपलब्ध आधारभूत ढांचों का गहन निरीक्षण किया।


हेलीपैड, मंच और बैरिकेडिंग को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा

स्थल निरीक्षण के दौरान वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए हेलीपैड निर्माण, मुख्य मंच, बैरिकेडिंग, पार्किंग और यातायात प्रबंधन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने और आम लोगों की आवाजाही को सुगम बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।


सुगम यातायात और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

मुख्य सचिव और डीजीपी ने समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में कोई चूक न हो और आमजन को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर प्रशासनिक समन्वय, चौकस सुरक्षा व्यवस्था और दुरुस्त ट्रैफिक मैनेजमेंट सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।


समयबद्ध तरीके से मानकों के अनुरूप तैयारियां पूरी करने के निर्देश

निरीक्षण के अंत में वरीय अधिकारियों ने मौजूद प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित मानकों के अनुरूप और तय समय-सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं, ताकि 21 नवंबर का यह राजकीय कार्यक्रम पूरी तरह से सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल हो सके।


रिषभ की रिपोर्ट