बांकीपुर उपचुनाव से पहले पूर्व विधायक सतीश कुमार के घर में सियासी दरार: पिता बीजेपी के लिए मांग रहे वोट, तो बेटा और महंत पीके के साथ

बांकीपुर उप चुनाव के बीच एक वायरल वीडियो ने बिहार की सियासी पारा को चढ़ा दिया है। दरअसल राघोपुर के पूर्व विधायक सतीश कुमार जहां बीजेपी के लिए प्रचार कर रहे है। वहीं उनके पुत्र और करीबी महंत जनसुराज के पीके के साथ हो गए है....

बांकीपुर उपचुनाव से पहले पूर्व विधायक सतीश कुमार के घर में स

Vaishali : बांकीपुर उप चुनाव से ठीक पहले राघोपुर के पूर्व विधायक सतीश कुमार के घर से जुड़ी एक वायरल वीडियो ने बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई हलचल पैदा कर दी है। इस वीडियो के सामने आने के बाद बांकीपुर और आसपास के इलाके में राजनीतिक समीकरण काफी पेचीदा नजर आ रहे हैं। उप चुनाव के इस संवेदनशील दौर में पूर्व विधायक के परिवार और उनके बेहद करीबियों की अलग-अलग राजनीतिक निष्ठाएं आम जनता और समर्थकों के बीच चर्चा का प्रमुख केंद्र बन गई हैं 


मीठापुर स्थित मठ के वायरल वीडियो में पीके संग दिखे विधायक के बेटे व महंत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पटना के मीठापुर स्थित एक मठ का बताया जा रहा है। इस वीडियो में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की मौजूदगी में महंत ब्रजेश मुनि लोगों से पीके के पक्ष में मतदान करने की अपील करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान पूर्व विधायक सतीश कुमार के पुत्र डॉ. इंद्रजीत कुमार मोबाइल से रिकॉर्डिंग करते और खुशी से ताली बजाते दिख रहे हैं। महंत ब्रजेश मुनि ने तो मंच से प्रशांत किशोर को सिर्फ विधायक नहीं, बल्कि बिहार का मुख्यमंत्री बनाने तक की बात कह डाली है 


एक ही घर में दो खेमे: पिता बीजेपी के पाले में, तो बेटा और करीबी जन सुराज के साथ

इस पूरे घटनाक्रम की सबसे दिलचस्प बात यह है कि जहां एक तरफ पूर्व विधायक सतीश कुमार के बेटे डॉ. इंद्रजीत कुमार और उनके सबसे खास माने जाने वाले महंत ब्रजेश मुनि जन सुराज के प्रचार में जुटे हैं, वहीं खुद सतीश कुमार बांकीपुर उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे हैं। पिता का बीजेपी समर्थित होना और बेटे व बेहद करीबी महंत का प्रशांत किशोर के लिए माहौल बनाना इलाके में कौतूहल का विषय बना हुआ है 


सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, 'एक घर में दो झंडे' को लेकर अटकलें तेज

वीडियो सार्वजनिक होते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं और राजनीतिक टिप्पणियां आनी शुरू हो गई हैं। इंटरनेट मीडिया पर लोग इसे "घर में दो खेमे" का नाम देकर तंज कस रहे हैं और उप चुनाव पर इसके संभावित असर को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जहां सतीश कुमार बीजेपी के लिए ज़मीन तैयार कर रहे हैं, वहीं उनका परिवार और अंदरूनी चक्रव्यूह पीके के पक्ष में गोलबंदी कर रहा है 


बांकीपुर उप चुनाव के नतीजों और सियासी समीकरणों पर असर पड़ने के आसार

बांकीपुर उप चुनाव को लेकर बिहार का राजनीतिक पारा पहले से ही चढ़ा हुआ था, लेकिन इस वायरल वीडियो के बाद यहां की लड़ाई और अधिक दिलचस्प हो गई है। पूर्व विधायक के घर में दिखे इस स्पष्ट दोफाड़ का फायदा किसे मिलेगा और इसका नुकसान किसे उठाना पड़ेगा, यह तो मतदान और नतीजों के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल, इस घटनाक्रम ने बांकीपुर के चुनावी दंगल को एक नया और अप्रत्याशित मोड़ दे दिया है 


रिषभ की रिपोर्ट