Bihar News : वैशाली में राघोपुर सीओ पर गिरी गाज, जमीन मापी के दौरान हुई हिंसा और 'भागने' के वीडियो के बाद डीएम ने की बड़ी कार्रवाई

Bihar News : जमीन मापी के दौरान मारपीट को लेकर राघोपुर सीओ पर गाज गिरी है. जिसे डीएम ने वहां से हटा दिया है. उन्हें जिला लोक शिकायत में तैनात किया गया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : वैशाली में राघोपुर सीओ पर गिरी गाज, जमीन मापी क
सीओ पर गिरी गाज - फोटो : RISHABH

VAISHALI : वैशाली के राघोपुर प्रखंड में तैनात CO दिपक कुमार पर बड़ी कार्रवाई‌ वैशाली जिला अधिकारी के द्वारा किया गया है। बताया गया कि वैशाली जिला के राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र में जमीनी मापी के समय पुलिस और CO के सामने मारपीट हुआ था। जिसका LIVE विडियो भी सामने आया था। जिसके बाद मौके से पुलिस और CO दोनों भागते दिखे थे। इस मारपीट में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

वही बताया गया कि CO को राघोपुर से हटाकर जिला लोक शिकायत में तैनात किया गया है तो राघोपुर CO का चार्ज महुआ प्रखंड में तैनात RO. को दिया गया है। पुरा मामला जिला के रूस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूस्तमपुर में जमीन मापी के दौरान हुआ था। CO एवं पुलिस के सामने दो पक्षों के बीच ईट पत्थर लाठी डंडे चला। जिसमें 2 महिला सहित 15 व्यक्ति घायल हो गए। इस दौरान सीओ और पुलिस पदाधिकारी और कर्मी जान बचाकर भागते दिखे। मारपीट की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से एक पक्ष की घायल करीब आधा दर्जन से अधिक व्यक्ति को आनन-फानन में इलाज के लिए पीएमसीएच पहुंचाया गया। जबकि दूसरे पक्ष के आठ व्यक्ति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर इलाज के लिए गया था। 

बताया गया कि एक कट्ठा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। स्थानीय धर्मदेव राय से उमेश साह करीब ढाई कट्ठा एवं काशी राय करीब पांच कट्ठा जमीन केबाला लिया था। जिसमे दोनों पक्ष ग्रामीण सड़क से जमीन लेना चाहता है। इस मामले मे कई बार मापी हो चुकी है। शनिवार को भी सीओ और पुलिस की मौजूदगी में सरकारी अमीन से नापी हो रहा था। इसी दौरान दोनों पक्ष मापी को लेकर भीड़ गया और मारपीट हुई। 

मिली जानकारी के अनुसार रुस्तमपुर निवासी काशी राय एवं उमेश साह के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है। पूर्व में तीन बार जमीन की माफी हो चुकी है। भूमि विवाद को लेकर राघोपुर अंचल कार्यालय में जमीन मापी के लिए आवेदन दिया गया। आवेदन मिलने के बाद शनिवार को अंचलाधिकारी दीपक कुमार के मौजूदगी में जमीन मापी की प्रक्रिया शुरू की गई। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया और एक दूसरे पर ईट पत्थर चलाने लगा। इस दौरान अंचलाधिकारी एवं मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी जान बचा कर भागते दिख रहे हैं। मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। प्रसारित वीडियो में दोनों पक्षों के तरफ से ईट पत्थर लाठी डंडे चलाई जा रही है। प्रसारित वीडियो में एक व्यक्ति बोल रहा है कि सीओ ही झगड़ा करवाया है।

ऋषभ की रिपोर्ट