Bihar News : वैशाली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 24 घंटे के अंदर अपहृत युवक को भागलपुर से किया बरामद, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar News : वैशाली पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर अपहृत युवक को बरामद कर लिया है. वहीँ इस मामले में संलिप्त 3 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : वैशाली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 24 घंटे के अ
24 घंटे में अपहृत बरामद - फोटो : RISHABH

VAISHALI : वैशाली पुलिस ने अपनी तत्परता का फिर परिचय देते हुए अपहृत एक युवक को 24 घण्टे के अंदर बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने तीन आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि 27 मार्च को एनएच 22 पर स्थित सराय थाना को सूचना मिली थी कि कुछ अज्ञात लोगों ने कार सवार एक युवक का अपहरण कर लिया है जिसकी कार एनएच पर भी लावारिश हाल में खड़ी है।

सूचना मिलते ही सराय थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार की जांच की तो पता चला कि कार मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र निवासी सत्यम परासर की है। जिसके बाद पुलिस ने सत्यम के परिजनों से सम्पर्क किया तब एक नई कहानी सामने आई। पुलिस को पता चला सत्यम का पैसे को लेकर कई लोगो से विवाद चल रहा था। लेकिन किसने इस घटना को अंजाम दिया।  इसका पता नहीं चल सका। 

लेकिन इसी बीच सत्यम की पत्नी को व्हाट्सएप कॉल पर मैसेज आया कि बकाया 5 लाख रुपया दो नहीं तो सत्यम की हत्या कर देंगे। जिसके आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की और वैशाली पुलिस भागलपुर पहुंची।  जहां से पुलिस ने सुरक्षित सत्यम को बरामद कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपियों का एक लाख रुपया सत्यम के यहाँ बकाया था और बार बार पैसा मांगने पर भी सत्यम पैसा नहीं लौटा रहा था।  जिससे परेशान हो कर आरोपियों ने इस साजिश रची। 

वहीं एसपी ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी का पैसा कहीं फंसा हुआ है तो पुलिस की मदद ले। लेकिन खुद कानून को हाथ मे न ले। नहीं तो इस तरह की वारदात सामने आती है जिसका नतीजा होता है कि पीड़ित आरोपी बन जाते है। बता दे कि पकड़े गए तीनों आरोपी रवि कुमार, अभिषेक कुमार और आशीष कुमार है जिसमें से दो भागलपुर के जबकि आशीष झारखंड का रहने वाला है। बहरहाल एसपी ने पुलिस की इस उपलब्धि के लिए सराय थानाध्यक्ष संजीव कुमार को सम्मानित करने की भी बात कही है।

ऋषभ की रिपोर्ट