8th Pay Commission: दिवाली से पहले 8वें वेतन आयोग की वेबसाइट पर हलचल, क्या फिटमेंट फैक्टर और पेंशन पर आया फैसला?

8th Pay Commission: 8th Pay Commission की वेबसाइट पर दिवाली से पहले नया अपडेट आया है। जानें क्या इससे केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, फिटमेंट फैक्टर और पेंशन में बदलाव होने वाला है या नहीं।

8th Pay Commission

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की वेबसाइट पर होने वाले हर बदलाव पर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन पाने वालों की नजर रहती है। इसकी वजह यह है कि कर्मचारी नई सैलरी, पेंशन में बढ़ोतरी, फिटमेंट फैक्टर और भत्तों से जुड़ी जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में दिवाली से पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर एक नया अपडेट दिखाई दिया है। इसके बाद कर्मचारियों के बीच चर्चा शुरू हो गई कि क्या सरकार ने सैलरी और पेंशन को लेकर कोई नई जानकारी दी है। आइए जानते हैं कि वेबसाइट पर क्या नया अपडेट आया है।


8वें वेतन आयोग की वेबसाइट पर क्या आया नया अपडेट?


आठवें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट 8cpc.gov.in पर दिखाई दे रहा नया बैनर कर्मचारियों की सैलरी या पेंशन से जुड़ा नहीं है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 140वें एपिसोड का प्रचार है। इसलिए कर्मचारियों को इस अपडेट से सैलरी बढ़ने, फिटमेंट फैक्टर या पेंशन में बदलाव की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। यह केवल एक सरकारी संदेश है, जिसका आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों से कोई सीधा संबंध नहीं है।

 

क्या 8वें वेतन आयोग की सैलरी और पेंशन पर आया कोई नया फैसला?


आयोग की वेबसाइट पर आए इस नए बैनर का केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन से कोई लेना-देना नहीं है। यह आठवें वेतन आयोग की तरफ से वेतन बढ़ाने, फिटमेंट फैक्टर तय करने या पेंशन में बदलाव का कोई नया ऐलान नहीं है।