Milk prices: दूध खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट! अमूल के बाद मदर डायरी ने भी दिया झटका, बढ़ा दिए दाम, जानें दिल्ली से लेकर मुंबई में क्या है नया रेट
Milk prices: अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। इस बीच दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में नई कीमतें लागू कर दी गई है।
Milk prices: देश में महंगाई का असर एक बार फिर आम लोगों की जेब पर पड़ा है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में अब दूध खरीदना पहले से महंगा हो गया है। बड़ी डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। दोनों कंपनियों ने अलग-अलग तरह के दूध पर लगभग 2 रुपये प्रति लीटर तक दाम बढ़ाए हैं और यह नई कीमतें 14 मई से लागू हो गई हैं।
दिल्ली और नोएडा में अब फुल क्रीम दूध 72 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। अमूल और मदर डेयरी दोनों का फुल क्रीम दूध इसी कीमत पर बिक रहा है। टोंड दूध की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर हो गई है। काऊ मिल्क अब 62 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। डबल टोंड दूध के दाम भी बढ़ गए हैं और यह अब लगभग 54 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है।
मुंबई-कोलकाता में भी दूध महंगा
मुंबई में भी दूध महंगा हो गया है। अमूल गोल्ड की कीमत अब 70 रुपये से बढ़कर 72 रुपये प्रति लीटर हो गई है। अमूल ताजा दूध 60 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। वहीं मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध 72 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता में भी दूध के दाम बढ़ गए हैं। यहां अमूल गोल्ड अब 71 रुपये से बढ़कर 72 रुपये प्रति लीटर हो गया है। अमूल ताजा दूध 60 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। मदर डेयरी का टोंड दूध भी 58 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
चेन्नई में भी दूध महंगा हुआ
चेन्नई में भी दूध महंगा हुआ है। यहां अमूल गोल्ड 72 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। अमूल काऊ मिल्क और ताजा दूध अब 60 रुपये की जगह 62 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मदर डेयरी ने भी अपने दाम बढ़ा दिए हैं। कुल मिलाकर देश के कई बड़े शहरों में दूध की कीमतें बढ़ने से आम लोगों का घरेलू बजट और ज्यादा प्रभावित हुआ है।