Bank Holiday Today: आज बैंक बंद! चौथे शनिवार पर देशभर में नहीं खुलेंगी शाखाएं, जानें क्या रहेगा चालू

Bank Holiday Today: देशभर में 27 जून 2026 को चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद हैं। जानें कौन-सी बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी और कौन-से काम नहीं हो पाएंगे।

 Bank Holiday Today

 Bank Holiday Today: अगर आपको आज बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। 27 जून 2026 यानी शनिवार को देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसकी वजह महीने का चौथा शनिवार है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के मुताबिक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सरकारी और निजी दोनों बैंकों की शाखाएं बंद रहती हैं।आज 27 जून 2026 को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक शाखाओं में कोई कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको बैंक जाकर कोई जरूरी काम करना था, तो अब उसके लिए अगले कार्य दिवस का इंतजार करना होगा।

हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद कई डिजिटल सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी। आप UPI के जरिए पैसे भेज सकते हैं। इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग भी चालू रहेगी। ATM से नकद निकासी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा IMPS, NEFT और RTGS जैसी ऑनलाइन फंड ट्रांसफर सेवाएं भी काम करती रहेंगी। बैलेंस चेक और मिनी स्टेटमेंट जैसी सुविधाओं पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा। बैंक शाखा से जुड़े कई जरूरी काम आज नहीं हो पाएंगे। जैसे नकद जमा करना या निकालना, चेक जमा करना, पासबुक अपडेट कराना, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना, लॉकर से जुड़े काम और KYC अपडेट जैसे काम आज नहीं होंगे।

लगातार 2 दिन की छूट्टी

27 जून के बाद अगले दिन भी बैंक बंद रहेंगे क्योंकि 28 जून 2026 को रविवार है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। अब शाखा से जुड़े सभी काम सीधे 29 जून 2026 यानी सोमवार से फिर शुरू होंगे। अगर आपका कोई जरूरी बैंकिंग काम बाकी है तो बेहतर होगा कि आप सोमवार के लिए प्लान करें या फिर जहां संभव हो डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करें।