Mukesh Ambani vs Gautam Adani: मुकेश अंबानी को पछाड़ कर गौतम अडानी बने टॉप वेल्थ गेनर, दोनों हैं भारत के सुपर बिलियनेयर्स
Mukesh Ambani vs Gautam Adani: भारत अब भी तीसरा बड़ा बिलियनेयर्स देश बरकरार है। गौतम अदानी और मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों के रूप में बने हुए हैं।

गौतम अडानी बने टॉप वेल्थ गेनर- फोटो : social Media
Mukesh Ambani vs Gautam Adani: भारत अब भी तीसरा बड़ा बिलियनेयर्स देश बरकरार है। हाल ही में जारी हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, भारत में कुल 284 अरबपति हैं, जिनकी कुल संपत्ति 98 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। यह पिछले साल की तुलना में 10% अधिक है।
गौतम अदानी की संपत्ति में 13% की वृद्धि हुई है, जिससे उनकी कुल संपत्ति लगभग 8.4 लाख करोड़ रुपये हो गई है। इसके विपरीत, मुकेश अंबानी की संपत्ति में 13% की कमी आई है, जो अब 8.6 लाख करोड़ रुपये पर आ गई है।
गौतम अदानी और मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों के रूप में बने हुए हैं, लेकिन उनके बीच संपत्ति का अंतर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। अदानी ने पिछले वर्ष के मुकाबले अपनी दौलत बढ़ाई है जबकि अंबानी को नुकसान हुआ है।
Editor's Picks