Gold-Silver Rate: सोने और चांदी की कीमतों में उछाल, आज कितना महंगा हुआ गोल्ड?खरीदारी से पहले देखें भाव

Gold-Silver Rate: 30 मई को सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जानें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में आज के ताजा गोल्ड और सिल्वर रेट।

 Gold-Silver Rate
सोने-चांदी के दामों में उछाल!- फोटो : freepik

 Gold-Silver Rate:  देशभर में आज शनिवार 30 मई को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज की गई है। GoodReturns वेबसाइट के अनुसार, शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद 24 कैरेट सोना 1,57,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है और एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,80,100 रुपये हो गया है।

बाजार जानकारों का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतों में यह बढ़त वैश्विक स्तर पर बढ़ रही अनिश्चितता और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ती रुचि के कारण आई है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा महंगाई को लेकर चिंताओं के चलते निवेशक एक बार फिर सोने और चांदी की ओर रुख कर रहे हैं। देश के प्रमुख शहरों में आज सोने के दाम अलग-अलग हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,44,660 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,18,390 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत

मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यहां 22 कैरेट सोना 1,44,510 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,18,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।

कोलकाता में भी सोने की कीमतें मुंबई के समान हैं। यहां 24 कैरेट सोना 1,57,650 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,44,510 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,18,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है।

चेन्नई में सोने की कीमत सबसे अधिक बनी हुई है। यहां 24 कैरेट सोना 1,59,290 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,44,990 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,21,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,650 रुपये, 22 कैरेट सोने का भाव 1,44,510 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 1,18,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि इन कीमतों में जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं। आभूषण खरीदते समय ग्राहकों को इन अतिरिक्त शुल्कों का भुगतान भी करना पड़ता है, जिससे अंतिम कीमत और बढ़ जाती है।

देश में चांदी की कीमत

चांदी की बात करें तो आज इसके दाम में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई है। देश के कई हिस्सों में चांदी की कीमत 2,80,000 से 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बनी हुई है। वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों, खासकर चेन्नई में, चांदी का भाव 2,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ा दी है। शेयर बाजारों में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण निवेशक जोखिम वाले निवेश से पैसा निकालकर सुरक्षित विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं। सोना और चांदी लंबे समय से सुरक्षित निवेश माने जाते हैं, इसलिए इनकी मांग बढ़ने से कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है।