Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल! खरीदारी से पहले जानें आपके शहर का लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today: सोना और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। जानें दिल्ली, मुंबई, पटना, लखनऊ समेत देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट सोने और चांदी के ताजा भाव।

Gold Silver Price Today
सोने-चांदी के दामों में उछाल!- फोटो : freepik

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में 15 जून 2026 को  सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी देखने को मिली। अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की खबर के बाद डॉलर कमजोर हुआ, जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग बढ़ गई। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत करीब 2 प्रतिशत बढ़ी, जबकि चांदी में 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई। बाजार के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 1.59 लाख रुपये से 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना करीब 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है।

शहरों के हिसाब से सोने की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,49,230 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,36,800 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,11,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,49,080 रुपये, 22 कैरेट 1,36,650 रुपये और 18 कैरेट 1,11,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है। कोलकाता में भी यही कीमतें हैं।

देश के तमाम शहरों में सोने की कीमत

चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,200 रुपये, 22 कैरेट 1,38,600 रुपये और 18 कैरेट 1,16,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पटना में 24 कैरेट सोना 1,49,130 रुपये, 22 कैरेट 1,36,700 रुपये और 18 कैरेट 1,11,860 रुपये प्रति 10 ग्राम है। लखनऊ, मेरठ, अयोध्या, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, जयपुर और लुधियाना में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,230 रुपये, 22 कैरेट 1,36,800 रुपये और 18 कैरेट 1,11,960 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। गुवाहाटी, जलगांव, पुणे, नागपुर, बैंगलोर, भुवनेश्वर, कटक, रायपुर, हैदराबाद और केरल में 24 कैरेट सोना 1,49,080 रुपये, 22 कैरेट 1,36,650 रुपये और 18 कैरेट 1,11,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं इंदौर, अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत में 24 कैरेट सोना 1,49,130 रुपये, 22 कैरेट 1,36,700 रुपये और 18 कैरेट 1,11,860 रुपये प्रति 10 ग्राम है। नासिक में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,110 रुपये, 22 कैरेट 1,36,680 रुपये और 18 कैरेट 1,11,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की कीमतों में भी मजबूत बढ़त

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी मजबूत बढ़त देखने को मिली है। देश के कई बाजारों में चांदी का भाव करीब 2.85 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमत 3 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, लखनऊ, मेरठ, अयोध्या, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, जयपुर, लुधियाना, गुवाहाटी, जलगांव, इंदौर, कानपुर, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, पुणे, नागपुर, नासिक, बैंगलोर और रायपुर में 10 ग्राम चांदी का भाव 2,600 रुपये, 100 ग्राम का भाव 26,000 रुपये और 1 किलो चांदी का भाव 2,60,000 रुपये है। चेन्नई, भुवनेश्वर, कटक, केरल और हैदराबाद में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,650 रुपये, 100 ग्राम की कीमत 26,500 रुपये और 1 किलो चांदी की कीमत 2,65,000 रुपये दर्ज की गई है।