Gold-Silver Rate: आज कितना महंगा हुआ सोना-चांदी? जानिए 10 जुलाई 2026 के ताजा रेट

Gold-Silver Rate: 10 जुलाई को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है, जबकि चांदी का भाव 2.35 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास है।

Gold-Silver Rate

Gold-Silver Rate: अगर कोई खास कार्यक्रम है और आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो खरीदारी से पहले आज के ताजा भाव जरूर जान लें। सर्राफा बाजार में शुक्रवार, 10 जुलाई को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। पिछले कारोबारी दिन की तुलना में सोने की कीमत में लगभग 300 से 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त देखने को मिली है। वहीं चांदी की कीमत में भी तेजी आई है और इसका भाव करीब 2.35 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गया है।

पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों और घरेलू मांग का असर कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है। आज विभिन्न शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम इस प्रकार हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,43,390 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,31,450 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,07,580 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,240 रुपये, 22 कैरेट का 1,31,300 रुपये और 18 कैरेट का 1,07,430 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत

चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,44,220 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,32,200 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,10,400 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,290 रुपये, 22 कैरेट का 1,31,350 रुपये और 18 कैरेट का 1,07,480 रुपये प्रति 10 ग्राम है। लखनऊ, मेरठ, अयोध्या, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, जयपुर और लुधियाना में 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,390 रुपये, 22 कैरेट का 1,31,450 रुपये और 18 कैरेट का 1,07,580 रुपये प्रति 10 ग्राम है। गुवाहाटी में 24 कैरेट सोना 1,43,240 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,31,300 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,07,430 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं इंदौर, अहमदाबाद और वडोदरा में 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,290 रुपये, 22 कैरेट का 1,31,350 रुपये और 18 कैरेट का 1,07,480 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

आज चांदी की कीमत में दिखी मजबूती

आज चांदी की कीमत में भी मजबूती देखने को मिली है। चांदी का भाव करीब 2.35 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। बाजार के जानकारों के अनुसार घरेलू मांग बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुधार की वजह से चांदी के दाम में तेजी बनी हुई है। सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में सुधार, डॉलर की चाल और निवेशकों की बढ़ती खरीदारी का असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के समय निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने को प्राथमिकता देते हैं, जिससे इसकी मांग और कीमत दोनों बढ़ जाती हैं।

खरीदारी से पहले हॉलमार्क की जांच जरूर करें

अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो केवल सोने की कीमत पर ध्यान न दें। खरीदारी से पहले हॉलमार्क की जांच जरूर करें। साथ ही मेकिंग चार्ज और जीएसटी की जानकारी भी लें, क्योंकि ये आपके अंतिम बिल को प्रभावित करते हैं। अलग-अलग शहरों और ज्वेलर्स के अनुसार अंतिम कीमत में थोड़ा अंतर हो सकता है।