Ambani family - 2 रुपए में करें भारत के सबसे अमीर मुकेश अंबानी के घर की सैर, परिवार की मिलेगी पूरी जानकारी
Ambani family - 2 रुपए खर्च कर अंबानी परिवार के घर की सैर कर सकेंगे। इस घर में अंबानी परिवार के पूरे इतिहास रूबरू होने का मौका मिलेगा।

N4N desk - एशिया से सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनका परिवार किस तरह इतने बड़े आदमी बने, यह हर कोई जानना चाहता है। हर कोई उनके घर का दीदार करना चाहता है। यह ख्वाब पूरा हो सकता है, वह सिर्फ दो रुपए खर्च करके अंबानी परिवार के घर की सैर कर सकते हैं।
पुश्तैनी घर की सैर
ये बात ध्यान देने वाली है कि हम यहां मुंबई में स्थित एंटिलिया हाउस की बात नहीं कर रहे हैं। यहां बात अंबानी परिवार के पुश्तैनी घर की हो रही है। गुजरात के चोरवाड़ में अंबानी परिवार का पुश्तैनी घर स्थित है। इस घर में मुकेश अंबानी और उनके भाई अनिल अंबानी ने अपना बचपन बिताया है।
इस म्यूजियम के जरिए आप जान सकते हैं कि मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी का बचपन कैसे बीता। इस घर को दो हिस्सों में बांटा गया है। इनमें से एक हिस्सा जनता के लिए खुला है, वहीं दूसरे हिस्से में अंबानी परिवार आज भी कभी-कभी विजिट करता है।
100 करोड़ है घर की कीमत
रिपोर्ट के अनुसार ये घर लगभग 100 साल पुराना है। इस घर की कीमत आज लगभग 100 करोड़ है। इस घर को धीरूभाई अंबानी मेमोरियल हाउस भी कहा जाता है। साल 2011 में अंबानी परिवार ने घर को म्यूजियम का रूप दिया था। ये म्यूजियम मंगलवार से लेकर रविवार तक खुला रहता है। इसकी टाइमिंग सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक की है। इसकी टिकट ऑनलाइन नहीं खरीदी जा सकती।