इंडिगो बनी दुनिया की सबसे वैल्यूएबल एयरलाइन, डेल्टा को छोड़ा पीछे

Indigo Delta Airlines
Indigo Delta Airlines- फोटो : Social Media

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। कंपनी कुछ समय के लिए दुनिया की सबसे वैल्यूएबल एयरलाइन बन गई। यह जानकारी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट से मिली है। बुधवार को शेयर बाजार में इंडिगो के शेयर ने जबरदस्त उछाल मारी। दोपहर करीब 2:30 बजे, इसका शेयर ₹5,265 तक पहुंच गया। इससे कंपनी का मार्केट कैप यानी कुल बाजार मूल्य ₹2.01 लाख करोड़ (करीब $23.24 बिलियन) हो गया।

इस समय इंडिगो ने अमेरिका की जानी-मानी कंपनी डेल्टा एयरलाइन्स को पीछे छोड़ दिया, जिसका मार्केट कैप $23.18 बिलियन था।

शेयर बाजार बंद होने तक इंडिगो का शेयर थोड़ा नीचे आकर ₹5,194.90 पर बंद हुआ। इसका मार्केट कैप $23.16 बिलियन रहा, जो डेल्टा से थोड़ा कम था। यानी इंडिगो कुछ घंटे के लिए नंबर 1 रही, लेकिन दिन खत्म होते-होते वह दुनिया की दूसरी सबसे वैल्यूएबल एयरलाइन बन गई।

Nsmch

क्यों है यह बड़ी बात?

इंडिगो की शुरुआत 2006 में हुई थी, जबकि डेल्टा 1929 से चल रही है। 6 साल पहले तक डेल्टा का मार्केट कैप इंडिगो से 5 गुना ज्यादा था। आज इंडिगो ने लगभग बराबरी कर ली है। ये उपलब्धि भारत की एविएशन इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी कामयाबी है। इंडिगो पहले से ही देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है, अब वह दुनिया के टॉप एयरलाइंस में भी शामिल हो चुकी है।


 इंडिगो की ये कामयाबी दिखाती है कि भारतीय कंपनियां अब दुनिया की बड़ी कंपनियों को टक्कर देने लगी हैं। यह भारत के लिए गर्व की बात है। इंडिगो की ये उड़ान अब सिर्फ आसमान में नहीं, शेयर बाजार में भी नजर आ रही है।