Petrol-Disel Price: ईरान वॉर के बीच महंगाई बढ़ी! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल, जानें आपके शहर में क्या है नया रेट

Petrol-Disel Price: ईरान में जारी युद्ध के बीच नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। नई कीमतों में 5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इससे कई शहरों में कीमतें 100 रुपये पार कर गई है।

Petrol-Disel Price
देश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम- फोटो : social media

Petrol-Disel Price: मिडिल ईस्ट में बढ़ते जंग के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। नायरा एनर्जी ने गुरुवार  (26 मार्च 2026) को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में 5.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। इससे आम लोगों पर महंगाई का असर और बढ़ सकता है। देश के अब अलग-अलग शहरों में पेट्रोल की कीमतें बढ़ गई हैं। हैदराबाद में पेट्रोल 107.46 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में 105.41 रुपये, मुंबई में 103.54 रुपये, बेंगलुरु में 102.92 रुपये, भुवनेश्वर में 101.19 रुपये, चेन्नई में 100.80 रुपये, नोएडा में 95.16 रुपये और गुरुग्राम में 95.57 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

डीजल की कीमतों की बात करें तो हैदराबाद में डीजल 95.70 रुपये प्रति लीटर हो गया है। भुवनेश्वर में 92.77 रुपये, चेन्नई में 92.39 रुपये, कोलकाता में 92.02 रुपये, बेंगलुरु में 90.99 रुपये, मुंबई में 90.03 रुपये, नोएडा में 88.31 रुपये और गुरुग्राम में 88.03 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। नायरा एनर्जी के देशभर में करीब 6500 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। यह भारत की निजी कंपनियों में दूसरी सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी और पेट्रोल-डीजल बेचने वाली कंपनी है।

सरकारी कंपनियां ने बढ़ाई दाम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय पर हुई है जब पहले से ही इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और भारत पेट्रोलियम जैसी सरकारी कंपनियां प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ा चुकी हैं। इसके साथ ही औद्योगिक डीजल के दाम भी बढ़ाए गए हैं, जिससे फैक्ट्रियों और उद्योगों पर खर्च बढ़ सकता है। माना जा रहा है कि इससे महंगाई और बढ़ सकती है, क्योंकि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से सामान ढोने का खर्च भी बढ़ जाता है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में चल रहे तनाव का असर

इस समय स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में चल रहे तनाव का भी असर दिख रहा है। इस रास्ते से दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल और गैस की सप्लाई करता है। हालात खराब होने से भारत समेत कई देशों के सामने ऊर्जा की समस्या खड़ी हो गई है। इधर देश के कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। वहीं एलपीजी गैस की कमी की भी खबरें हैं। कमर्शियल गैस की सप्लाई घटा दी गई है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि ईरान ने कुछ देशों को राहत दी है और भारत, पाकिस्तान समेत कुछ देशों के जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति दी है। इससे उम्मीद है कि आने वाले समय में सप्लाई थोड़ी ठीक हो सकती है।