Kavya Maran vs Anirudh Ravichander Net Worth: काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर में कौन ज्यादा अमीर? जानें नेटवर्थ और कमाई का पूरा हिसाब

Kavya Maran vs Anirudh Ravichander Net Worth: जानें काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर में कौन ज्यादा अमीर है। दोनों की अनुमानित संपत्ति, कमाई और कलानिधि मारन की नेटवर्थ की पूरी जानकारी।

Kavya Maran vs Anirudh Ravichander Net Worth

Kavya Maran vs Anirudh Ravichander Net Worth: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित शख्सियत काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। शादी की खबरों के साथ ही लोग यह भी जानना चाहते हैं कि दोनों की कमाई कितनी है और इनमें से कौन ज्यादा अमीर है।


एक तरफ काव्या मारन हैं, जो Sun Group के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं और IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी हैं। वहीं, दूसरी तरफ अनिरुद्ध रविचंदर हैं, जिन्होंने अपने संगीत के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। आइए जानते हैं दोनों की अनुमानित नेटवर्थ और कमाई के बारे में।


कितनी है अनिरुद्ध रविचंदर की नेटवर्थ?


अनिरुद्ध रविचंदर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर्स में शामिल हैं। उन्हें साल 2012 में आई फिल्म '3' के गाने 'Why This Kolaveri Di' से बड़ी पहचान मिली थी। यह गाना भारत के साथ-साथ विदेशों में भी काफी लोकप्रिय हुआ था। इसके बाद अनिरुद्ध ने कई बड़ी फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया। उन्होंने रजनीकांत, विजय, अजित कुमार, कमल हासन और शाहरुख खान जैसे बड़े सितारों की फिल्मों में काम किया है। 'जेलर', 'लियो', 'विक्रम' और 'जवान' जैसी फिल्मों का संगीत भी काफी पसंद किया गया।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिरुद्ध की नेटवर्थ करीब 50 करोड़ रुपये है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में उनकी संपत्ति 60 करोड़ रुपये तक बताई गई है। हालांकि, उनकी वास्तविक संपत्ति की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अनिरुद्ध एक फिल्म के म्यूजिक के लिए करीब 8 से 10 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। इसके अलावा लाइव कॉन्सर्ट, प्लेबैक सिंगिंग और दूसरे म्यूजिक प्रोजेक्ट भी उनकी कमाई के बड़े साधन हैं।


काव्या मारन की कितनी है संपत्ति?


काव्या मारन देश के बड़े मीडिया और स्पोर्ट्स कारोबार से जुड़े मारन परिवार की सदस्य हैं। वह Sun Group के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं। काव्या Sun TV Network में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की भूमिका निभाती हैं। इसके साथ ही वह IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की CEO के तौर पर भी जानी जाती हैं। काव्या ने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने ब्रिटेन के Warwick Business School से MBA किया। साल 2019 में वह Sun TV Network में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर जुड़ी थीं। काव्या की निजी नेटवर्थ को लेकर अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में अलग-अलग आंकड़े दिए गए हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी संपत्ति करीब 409 करोड़ रुपये है, जबकि कुछ में इसे 400 से 500 करोड़ रुपये के बीच बताया गया है। हालांकि, उनकी निजी संपत्ति का आधिकारिक आंकड़ा सार्वजनिक नहीं है।


काव्या के पिता कलानिधि मारन कितने अमीर हैं?


काव्या मारन की संपत्ति की चर्चा के साथ उनके पिता कलानिधि मारन की दौलत का भी जिक्र होता है। वह देश के बड़े मीडिया कारोबारियों में गिने जाते हैं। उन्होंने साल 1993 में Sun TV Network की शुरुआत की थी। आज Sun Group का कारोबार टीवी चैनल, रेडियो, फिल्म प्रोडक्शन और स्पोर्ट्स जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है।Forbes की फरवरी 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, कलानिधि मारन की संपत्ति करीब 2.5 अरब डॉलर यानी लगभग 23,725 करोड़ रुपये आंकी गई थी। वहीं, Hurun India Rich List 2026 में उनकी संपत्ति करीब 24,800 करोड़ रुपये बताई गई है।


काव्या मारन और अनिरुद्ध में कौन है ज्यादा अमीर?


मीडिया रिपोर्ट्स में दिए गए अनुमानित आंकड़ों की तुलना करें तो काव्या मारन की निजी संपत्ति अनिरुद्ध रविचंदर से काफी ज्यादा बताई जाती है। जहां अनिरुद्ध की नेटवर्थ करीब 50 से 60 करोड़ रुपये आंकी गई है, वहीं काव्या की संपत्ति 400 से 500 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। हालांकि, ये आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित अनुमान हैं। दोनों की वास्तविक निजी संपत्ति की आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।


शादी की खबरों के बाद बढ़ी संपत्ति की चर्चा


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने 11 नवंबर को ग्रीस में शादी कर ली है। वहीं, चेन्नई में 21 नवंबर को रिसेप्शन रखे जाने की खबरें हैं। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद दोनों की निजी जिंदगी के साथ-साथ उनकी संपत्ति को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।