LPG Rate Today: गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जरूर पढ़ें! आज कितने में मिल रहा 14.2 किलो LPG

LPG Rate Today: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 31 मई को स्थिर रहे। जानिए आपके शहर में LPG की कीमत और 1 जून को क्या बदल सकता है।

LPG Rate Today
LPG सिलेंडर के रेट- फोटो : freepik

LPG Rate Today:आज रविवार, 31 मई को देशभर में घरेलू और कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन रसोई गैस की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं। सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 913 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में इसकी कीमत 912.50 रुपये है। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 939 रुपये का है, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत 928.50 रुपये है। कमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 3071.50 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में इसकी कीमत 3024 रुपये है। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 3202.50 रुपये और चेन्नई में 3237 रुपये का है।

पटना समेत अन्य शहरों में गैस की कीमत

बेंगलुरु में घरेलू गैस सिलेंडर 915.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3152 रुपये में उपलब्ध है। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर की कीमत 950.50 रुपये है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 3194 रुपये का है। पटना में घरेलू सिलेंडर 1002.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3347 रुपये में मिल रहा है। भोपाल में घरेलू सिलेंडर 918.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3077 रुपये का है। जयपुर में घरेलू सिलेंडर 916.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3099 रुपये में उपलब्ध है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में मार्च महीने में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद से घरेलू LPG के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 1 मई को 993 रुपये तक की बड़ी बढ़ोतरी की गई थी।

LPG सिलेंडर के नए दाम जारी करेगी कंपनी

इस समय पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण ऊर्जा बाजार पर दबाव बना हुआ है। यही वजह है कि तेल कंपनियां हर महीने LPG की कीमतों की समीक्षा कर रही हैं। कल 1 जून है और हर महीने की पहली तारीख को सुबह 6 बजे तेल कंपनियां LPG सिलेंडर के नए दाम जारी करती हैं। ऐसे में वैश्विक हालात और कच्चे तेल की कीमतों को देखते हुए घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव होने की संभावना बनी हुई है। लोगों की नजर अब 1 जून को आने वाली नई कीमतों पर टिकी हुई है।