LPG Price Today: आज गैस सिलेंडर हुआ महंगा या सस्ता? 30 जून के ताजा रेट चेक करें
LPG Price Today: LPG सिलेंडर के दाम 30 जून 2026 को स्थिर हैं। जानिए घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के ताजा रेट, 1 जुलाई के संभावित बदलाव और e-KYC अपडेट।
LPG Price Today: आज जून महीने के आखिरी दिन भी देश में घरेलू और कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी ग्राहकों को आज भी पुराने रेट पर ही सिलेंडर मिल रहा है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत फिलहाल 939.50 रुपये से 1031.50 रुपये के बीच बनी हुई है। वहीं 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के रेट भी पहले जैसे ही हैं।
घरेलू सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार 7 जून 2026 को बदलाव हुआ था। उस समय तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी की थी। वहीं कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बदलाव 1 जून 2026 को हुआ था। उस समय कीमतों में 42 रुपये से 53.50 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी। अब सभी की नजर 1 जुलाई पर है। कल जुलाई महीने की शुरुआत होगी, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि तेल कंपनियां नए रेट जारी कर सकती हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और LPG की कीमत
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम जैसी सरकारी तेल कंपनियां हर महीने वैश्विक बाजार के ट्रेंड की समीक्षा करती हैं। इसके बाद नए रेट तय किए जाते हैं। भारत अपनी जरूरत का आधे से ज्यादा LPG विदेशों से खरीदता है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और LPG की कीमतों का सीधा असर भारत पर पड़ता है। ग्लोबल बाजार में LPG की कीमत सऊदी अरामको कॉन्ट्रैक्ट प्राइस यानी CP के आधार पर तय होती है। सऊदी अरामको हर महीने के आखिरी में नए रेट जारी करती है। इसी आधार पर भारतीय तेल कंपनियां हर महीने की 1 तारीख को सुबह 6 बजे नई रेट लिस्ट जारी करती हैं।
देश के अलग-अलग शहरों में कीमत
अगर शहरों के हिसाब से कीमत देखें तो दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3113.50 रुपये का है।
मुंबई में घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3067.50 रुपये में मिल रहा है।
कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 968 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3256 रुपये का है।
चेन्नई में घरेलू सिलेंडर 957.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3283 रुपये का है।
बेंगलुरु में घरेलू सिलेंडर 944.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3198 रुपये का है।
अमृतसर में घरेलू सिलेंडर 983 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3220 रुपये है।
लखनऊ में घरेलू सिलेंडर 979.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3236 रुपये है।
गाजियबाद में घरेलू सिलेंडर 939.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3113.50 रुपये है।
पटना में घरेलू सिलेंडर 1031.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3400.50 रुपये है।
LPG e-KYC कराने का आखिरी दिन
इसके साथ ही आज 30 जून 2026 LPG e-KYC कराने का आखिरी दिन बताया गया है। सरकार और तेल कंपनियों के निर्देश के अनुसार सभी ग्राहकों को यह प्रक्रिया पूरी करनी है। अगर किसी ग्राहक का आधार-बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन आज पूरा नहीं होता है, तो उनके बैंक खाते में आने वाली सरकारी सब्सिडी रुक सकती है। तेल कंपनियों ने साफ किया है कि e-KYC पूरी नहीं होने पर सिलेंडर बुकिंग तुरंत बंद नहीं होगी, लेकिन आगे डिलीवरी और री-फिलिंग में परेशानी हो सकती है।