LPG gas cylinder rate: दिल्ली, पटना, मुंबई में क्या है LPG सिलेंडर का नया रेट? यहां जानें पूरी डिटेल
LPG gas cylinder rate: आज LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली, मुंबई, पटना समेत बड़े शहरों में घरेलू और कमर्शियल गैस के नए रेट जानें।
LPG gas cylinder rate: दुनियाभर में बढ़ते तनाव और महंगाई के बीच आम लोगों के लिए राहत की खबर है। आज एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे समय में जब दूध जैसी रोज इस्तेमाल होने वाली चीजों के दाम बढ़ गए हैं, गैस सिलेंडर के दाम स्थिर रहने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।
दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपये बनी हुई है। वहीं 5 किलो वाला छोटा सिलेंडर 339 रुपये में मिल रहा है। 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 3,071.50 रुपये में बिक रहा है।
मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर 912.50 रुपये का है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 3,024 रुपये में मिल रहा है।
चेन्नई में घरेलू सिलेंडर की कीमत 928.50 रुपये है और कमर्शियल सिलेंडर 3,237 रुपये में बिक रहा है।
कोलकाता में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 939 रुपये का है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,202 रुपये है।
पटना में घरेलू सिलेंडर सबसे महंगे शहरों में शामिल है। यहां 14.2 किलो का सिलेंडर 1,002.50 रुपये में मिल रहा है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 3,346.50 रुपये का है।
नोएडा में घरेलू सिलेंडर 910.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3,071.50 रुपये में मिल रहा है।
लखनऊ में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 950.50 रुपये है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 3,194 रुपये में बिक रहा है।
जयपुर में घरेलू सिलेंडर 916.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3,099 रुपये का है।
गुरुग्राम में घरेलू सिलेंडर 921.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3,088 रुपये में मिल रहा है।
हर देश में एलपीजी गैस की कीमत अलग-अलग
हर देश में एलपीजी गैस की कीमत अलग-अलग होती है। इसकी सबसे बड़ी वजह टैक्स और सरकारी सब्सिडी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमत लगभग समान रहती है, लेकिन हर देश अपनी आर्थिक स्थिति और जरूरत के हिसाब से टैक्स लगाता है या सब्सिडी देता है। इसी कारण कुछ देशों में गैस सस्ती होती है और कुछ जगहों पर लोगों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है।