LPG Rate Today: सिलेंडर के दाम में राहत नहीं, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में कीमत स्थिर, जानें कब मिल सकती है सस्ती गैस

LPG Rate Today: देश के कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली, मुंबई समेत शहरवार रेट और कीमत कब कम हो सकती है इसकी जानकारी।

LPG Rate Today
गैस सिलेंडर की कीमत- फोटो : freepik

LPG Rate Today: आज दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 942 रुपये में मिल रहा है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3113.50 रुपये है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3060 रुपये का है। इससे साफ है कि आज एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।पेट्रोल और डीजल की तरह गैस की कीमतें हर दिन नहीं बदलती हैं। सरकारी तेल कंपनियां जैसे IOCL, BPCL और HPCL आमतौर पर हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी के दामों की समीक्षा करती हैं। इसके बाद ही कीमतों में बदलाव किया जाता है। अलग-अलग राज्यों में टैक्स, ट्रांसपोर्ट खर्च और डिस्ट्रीब्यूटर कमीशन के कारण दामों में थोड़ा फर्क होता है।

देश के अलग-अलग शहरों में एलपीजी की ताजा कीमतें इस प्रकार हैं। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 रुपये और कमर्शियल 3113.50 रुपये है। मुंबई में 941.50 रुपये और 3067.5 रुपये है। कोलकाता में घरेलू 968 रुपये और कमर्शियल 3256 रुपये है। चेन्नई में 957.5 रुपये और 3283 रुपये है। बेंगलुरु में 944.5 रुपये और 3198 रुपये है। नोएडा में 939.50 रुपये और 3113.50 रुपये है। लखनऊ में 979.5 रुपये और 3236 रुपये है। गाजियाबाद में 939.50 रुपये और 3113.50 रुपये है। पटना में 1031.5 रुपये और 3400.5 रुपये है।

तेल कंपनियों के पास महंगे तेल का स्टॉक मौजूद

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, सरकारी तेल कंपनियों के पास अभी पहले खरीदे गए महंगे तेल का स्टॉक मौजूद है। जब यह खत्म होगा और नया सस्ता तेल रिफाइन होकर बाजार में आएगा, तब कीमतों में कमी की संभावना बन सकती है। इसमें कुछ हफ्ते लग सकते हैं। सरकार का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से तेल कंपनियों का नुकसान भी अब कम होकर लगभग 3 रुपये प्रति लीटर तक रह गया है। हालात सामान्य होने पर सरकार आम लोगों को राहत देने पर फैसला ले सकती है।