LPG Price Today: गैस सिलेंडर पर बड़ा अपडेट! जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के ताजा रेट
LPG Price Today: जुलाई 2026 की शुरुआत के साथ LPG सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में ₹183.50 तक की कटौती की गई है।
LPG Price Today: तेल कंपनियों ने जुलाई महीने की शुरुआत के साथ LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी हैं। इस बार घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों के लिए अलग-अलग अपडेट सामने आया है। एक तरफ जहां घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वहीं कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती की गई है। नई कीमतें 1 जुलाई 2026 से लागू हो चुकी हैं।
घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत इस महीने भी स्थिर रखी गई है। यानी आम उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है क्योंकि उन्हें पहले की तरह पुराने रेट पर ही गैस सिलेंडर मिलेगा। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को कीमतों की समीक्षा करती हैं, लेकिन इस बार घरेलू ग्राहकों के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया।
19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत
होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में ₹183.50 तक की कटौती की गई है। इस कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब ₹2,930 में उपलब्ध होगा। कीमतों में यह कमी कारोबारियों के लिए राहत लेकर आई है क्योंकि इससे उनकी लागत में कुछ कमी आएगी।
एलपीजी सिलेंडर की कीमतें कैसे तय की जाती है?
एलपीजी सिलेंडर की कीमतें हर महीने कई कारकों के आधार पर तय की जाती हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG के भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, परिवहन खर्च और सरकारी नीतियां शामिल होती हैं। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तेल कंपनियां हर महीने नई कीमतें तय करती हैं। अगर आप अपने शहर में घरेलू या कमर्शियल LPG सिलेंडर की ताजा कीमत जानना चाहते हैं, तो आसानी से ऑनलाइन जानकारी ले सकते हैं। इंडेन, भारतगैस और एचपी गैसकी आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप अपने शहर के ताजा रेट तुरंत चेक कर सकते हैं।