पेट्रोल डीजल की कीमतों में इतने रुपए की हुई बढ़ोतरी, आज रात से नई दरें लागू
पेट्रोल डीजल की कीमतों में सरकार ने बढ़ोतरी का ऐलान किया है। जो नई दरें आज रात 12 बजे से लागू होगी। तेल में बढ़ोतरी का फैसला एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के बाद लिया गया है।

Patna - केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। सरकार ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में प्रति लीटर दो रुपए की बढ़ोतरी की है। तेल की कीमतों में बदलाव का फैसला एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी के बाद लिया गया है। पेट्रोल डीजल की नई दरें आज रात 12 बजे से लागू होगी। हालांकि राहत की बात यह है कि तेल की कीमतों में आम आदमी को इस बढ़ोतरी का प्रभाव नहीं पड़ेगा। उपभोक्तओं पर तेल की कीमतों में सिर्फ कुछ पैसों के अंतर आने की बात कही गई है।
तीन साल पहले कीमतों में हुआ बदलाव
पेट्रोल डीजल की कीमतों में तीन साल बाद बदलाव किया गया है। 2022 में मोदी सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये तक एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty) कम करने का ऐलान किया। जिससे तेल की कीमतों में कमी आई थी। जिसके बाद से पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई थी। एक्साइज ड्यूटी का सीधा संबंध कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स या CPI से होता है. एक्साइज ड्यूटी घटाने पर उपभोक्ता सामान से जुड़ी महंगाई में बड़ी कमी आती है