Petrol-Diesel Price Today: देशभर में ईंधन के रेट स्थिर, कच्चा तेल महंगा होने से बढ़ी टेंशन
Petrol-Diesel Price Today: 5 सितंबर 2026 को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं। ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है, जिससे आने वाले दिनों में ईंधन के दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
Petrol-Diesel Price Today: देशभर में आज, 5 सितंबर 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन के नए रेट जारी करती हैं। आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
देश में पेट्रोल और डीजल के दाम 25 मई से नहीं बदले हैं। उस समय तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।
शहरवार पेट्रोल-डीजल की कीमतें
शहर पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली 102.12 रुपये 95.20 रुपये
मुंबई 111.31 रुपये 97.97 रुपये
कोलकाता 113.51 रुपये 99.82 रुपये
चेन्नई 107.78 रुपये 99.56 रुपये
हैदराबाद 115.69 रुपये 103.82 रुपये
पटना 113.35 रुपये 99.36 रुपये
पोर्ट ब्लेयर 88.66 रुपये 84.56 रुपये
रायपुर 108.30 रुपये 101.32 रुपये
उदयपुर 112.95 रुपये 98.50 रुपये
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर दिखाई दे रहा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए कच्चे तेल की सप्लाई बाधित होने की आशंका के चलते कीमतों में तेजी आई है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 95 से 96 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। आज ब्रेंट क्रूड 95.66 से 96.05 डॉलर प्रति बैरल के बीच कारोबार कर रहा है। इस सप्ताह इसकी कीमत में अब तक 7 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है। वहीं, अमेरिकी बाजार का बेंचमार्क WTI क्रूड 91.17 से 91.56 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। WTI क्रूड में इस सप्ताह करीब 9.8 फीसदी की जोरदार तेजी आई है।
क्या आने वाले दिनों में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?
कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के बावजूद भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल पेट्रोल और डीजल के खुदरा दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय तेल कंपनियां 85 से 90 डॉलर प्रति बैरल तक के कच्चे तेल के भाव को संभाल सकती हैं। अगर कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक 95 से 100 डॉलर प्रति बैरल या इससे ऊपर बनी रहती हैं, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जा सकते हैं। इससे तेल कंपनियों को अपनी रिफाइनिंग मार्जिन और मुनाफे को बनाए रखने में मदद मिल सकती है।