Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल महंगा होने से बिगड़ा आम आदमी का बजट, मई में तीसरी बार बढ़े दाम, यहां देखें ताजा कीमतें

Petrol-Diesel Price: मई में तीसरी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की गई है। जानिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के नए रेट और बढ़ोतरी की वजह।

Petrol-Diesel Price
ट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी - फोटो : freepik

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मई महीने में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। तेल कंपनियों ने एक बार फिर शनिवार सुबह ईंधन के नए रेट जारी किए हैं। इस महीने यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल महंगे हुए हैं। लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से आम लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है।

इससे पहले इसी हफ्ते पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं 15 मई को सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी की थी। अब फिर कीमतें बढ़ने से लोगों के घर का बजट प्रभावित होने लगा है।

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के नए दाम

नई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 87 पैसे बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल भी 91 पैसे महंगा हुआ है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।

देश के बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 108.49 रुपये और डीजल 95.02 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

कोलकाता में पेट्रोल 110.64 रुपये और डीजल 97.02 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

चेन्नई में पेट्रोल 105.31 रुपये और डीजल 96.98 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

भारत अपनी जरूरत का करीब 85 प्रतिशत कच्चा तेल दूसरे देशों से खरीदता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत बढ़ने का सीधा असर भारत पर पड़ता है। इस समय मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा हुआ है, जिसकी वजह से दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। इसी कारण भारत में भी पेट्रोल और डीजल महंगे हो रहे हैं।

आम लोगों पर क्या होगा असर?

पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने का असर सिर्फ गाड़ी चलाने वालों पर नहीं पड़ता। जब ईंधन महंगा होता है तो ट्रांसपोर्ट का खर्च भी बढ़ जाता है। इसका असर फल, सब्जी, दूध, राशन और रोजमर्रा की दूसरी चीजों की कीमतों पर भी पड़ता है। ऐसे में आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। लगातार बढ़ते ईंधन के दाम आम लोगों की जेब पर सीधा असर डाल रहे हैं। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं तो आगे भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ सकते हैं।