Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, दिल्ली में 100 पार और मुंबई में 111 के करीब, जानें पटना समेत अन्य शहरों का रेट

Petrol Diesel Price: 25 मई 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी की गई है। जानें नोएडा, मुंबई, पटना, जयपुर समेत बड़े शहरों में आज का नया रेट।

Petrol Diesel Price
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी- फोटो : freepik

Petrol Diesel Price: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। आम लोगों की जेब पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। 25 मई 2026 की सुबह एक बार फिर तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन की कीमतों में इजाफा हुआ है। इसके साथ ही प्रीमियम ईंधन जैसे XP95 और XG के दाम भी बढ़ गए हैं। लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से लोगों का सफर करना महंगा होता जा रहा है। रोजाना गाड़ी चलाने वाले लोगों को अब पहले से ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं।

नोएडा में पेट्रोल-डीजल का नया रेट

नोएडा में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102 रुपये 12 पैसे प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल अब 95 रुपये 56 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। यहां प्रीमियम पेट्रोल XP95 की कीमत 111 रुपये 68 पैसे पहुंच गई है। जबकि XG ईंधन 101 रुपये 17 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है।

मुंबई में पेट्रोल 111 रुपये के पार

मुंबई में पेट्रोल की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। यहां पेट्रोल अब 111 रुपये 21 पैसे प्रति लीटर हो गया है। इससे पहले 24 मई को इसकी कीमत 108 रुपये 45 पैसे थी। यानी एक दिन में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, मुंबई में इस महीने सबसे कम पेट्रोल रेट 6 मई को 103 रुपये था।

गुवाहाटी में भी बढ़े दाम

असम की राजधानी गुवाहाटी में पेट्रोल की कीमत 112 रुपये 69 पैसे प्रति लीटर पहुंच गई है। वहीं डीजल 97 रुपये 78 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। यहां XP95 पेट्रोल का दाम 121 रुपये 97 पैसे और XG का रेट 103 रुपये 23 पैसे हो गया है।

गांधीनगर में क्या है नया रेट

गुजरात के गांधीनगर में पेट्रोल की कीमत 102 रुपये 1 पैसा प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल 98 रुपये 13 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। XP95 की कीमत यहां 110 रुपये 57 पैसे और XG का रेट 103 रुपये 37 पैसे पहुंच गया है।

पटना में पेट्रोल 113 रुपये के पार

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 113 रुपये 37 पैसे प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल 99 रुपये 36 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। यहां XP95 पेट्रोल की कीमत 122 रुपये 25 पैसे पहुंच गई है।

जयपुर में भी महंगा हुआ ईंधन

राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 112 रुपये 69 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल की कीमत 97 रुपये 78 पैसे प्रति लीटर हो गई है। यहां XP95 का रेट 121 रुपये 97 पैसे और XG की कीमत 103 रुपये 23 पैसे प्रति लीटर पहुंच गई है। लगातार बढ़ती कीमतों के कारण लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। खासकर रोजाना सफर करने वाले और माल ढुलाई से जुड़े लोगों पर इसका बड़ा असर पड़ रहा है। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर घरेलू बाजार में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।