Petrol-Diesel Rate: पेट्रोल भरवाने से पहले चेक करें ताजा रेट, जारी हुआ नया अपडेट
Petrol-Diesel Rate: आज देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत सभी बड़े शहरों में पुराने रेट लागू हैं।
Petrol-Diesel Rate: देशभर में शुक्रवार (17 जुलाई 2026) को पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) की ओर से सुबह 6 बजे जारी किए गए ताजा रेट के अनुसार ईंधन की कीमतें पहले की तरह स्थिर बनी हुई हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है। गाजियाबाद में पेट्रोल 101.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं नोएडा में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.56 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम अलग-अलग हैं। मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 113.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल 110.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
देश के तमाम शहरों में तेल की कीमत
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 107.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है। पटना में पेट्रोल 113.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर है। हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत 115.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर है। वहीं भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.68 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। हालांकि पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव माना जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत पिछले एक सप्ताह में लगभग 1.1 प्रतिशत बढ़ चुकी है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड 85.08 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं अमेरिकी वायदा बाजार में WTI क्रूड ऑयल की कीमत भी बढ़कर 79.49 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। कच्चे तेल की कीमतों में आई इस तेजी का असर भारत की ऊर्जा नीति पर भी दिखाई देने लगा है। सरकार ने डीजल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर 15.5 रुपये प्रति लीटर कर दी है। इसके अलावा एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर लगने वाली लेवी भी 7.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 14.5 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।