Petrol-Diesel Price Today: रक्षाबंधन पर नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली से पटना तक रेट
Petrol-Diesel Price Today: रक्षाबंधन पर पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बदले। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना, हैदराबाद समेत बड़े शहरों के आज के रेट जानें।
Petrol-Diesel Price Today: रक्षाबंधन के दिन अगर आप भाई या बहन से मिलने के लिए सफर करने वाले हैं, तो पेट्रोल और डीजल की कीमत आपके लिए जरूरी खबर है। आज शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने आज भी दोनों ईंधनों की कीमत पहले जैसी ही रखी है।
दूसरी तरफ, दुनिया के बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट जारी है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के दोबारा खुलने की उम्मीद के बीच शुक्रवार को कच्चे तेल के दाम में फिर कमी आई है। क्रूड ऑयल करीब 83 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 88 डॉलर प्रति बैरल है। बताए गए आंकड़ों के अनुसार कच्चे तेल की कीमत लगातार छठे दिन नीचे आई है। हालांकि, पिछले एक साल की तुलना में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत करीब 30 फीसदी ज्यादा बताई जा रही है।
दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये लीटर
28 अगस्त को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपये और कोलकाता में 113.47 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
गुरुग्राम में पेट्रोल 102.77 रुपये और नोएडा में 102.12 रुपये प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 110.93 रुपये है। हैदराबाद में यह 115.69 रुपये प्रति लीटर है।
लखनऊ में आज पेट्रोल 102.05 रुपये प्रति लीटर है। पटना में पेट्रोल 113.35 रुपये, जयपुर में 112.66 रुपये और तिरुअनंतपुरम में 115.49 रुपये प्रति लीटर है। चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत 98.10 रुपये प्रति लीटर है।
आज डीजल का भाव कितना है?
दिल्ली में आज डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में डीजल 97.83 रुपये और कोलकाता में 99.82 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में डीजल का भाव 99.55 रुपये प्रति लीटर है।
गुरुग्राम में डीजल 95.44 रुपये और नोएडा में 95.56 रुपये प्रति लीटर है। बेंगलुरु में डीजल की कीमत 98.80 रुपये है। भुवनेश्वर में यह 100.92 रुपये और हैदराबाद में 103.82 रुपये प्रति लीटर है।
लखनऊ में डीजल 95.55 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पटना में डीजल 99.36 रुपये, जयपुर में 97.78 रुपये और तिरुअनंतपुरम में 104.40 रुपये प्रति लीटर है। चंडीगढ़ में डीजल का भाव 86.09 रुपये प्रति लीटर है।