LPG Price India: क्या LPG सस्ता हुआ या महंगा? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट, तुरंत चेक करें आज का रेट

LPG Price India: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है, जबकि LPG रेट स्थिर बने हुए हैं। जानें शहरवार गैस सिलेंडर के ताज़ा दाम और पूरी डिटेल।

LPG Price India
LPG रेट - फोटो : freepik

LPG Price India: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। आज प्रति लीटर दाम में 2.71 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह पिछले 10 दिनों में चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 15 मई को करीब 3 रुपये, 19 मई और 23 मई को लगभग 90-90 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी।हालांकि दूसरी तरफ LPG उपभोक्ताओं को किसी तरह की राहत नहीं मिली है, लेकिन राहत की बात यह है कि LPG सिलेंडर की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी रेट पहले जैसे ही स्थिर बने हुए हैं।

घरेलू और कमर्शियल LPG के मौजूदा रेट शहरों के हिसाब से अलग-अलग हैं। जैसे दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 913 रुपये और कमर्शियल 3071.5 रुपये है। मुंबई में यह 912.5 रुपये और 3024 रुपये है। कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर, लखनऊ, पटना और भोपाल जैसे शहरों में भी अलग-अलग दाम तय हैं, जिनमें पटना में सबसे ज्यादा 1002.5 रुपये घरेलू सिलेंडर की कीमत है।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कब हुई थी बढ़ोतरी?

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत आखिरी बार 7 मार्च 2026 को 60 रुपये बढ़ाई गई थी। उसके बाद से अब तक इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब पश्चिम एशिया में तनाव और सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। खासकर होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े शिपिंग रूट को लेकर चिंता के कारण वैश्विक LPG और कच्चे तेल के बाजार में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

दूसरी ओर, कमर्शियल सेक्टर पर कीमतों का ज्यादा असर पड़ा है। मई की शुरुआत में 19 किलो वाले LPG सिलेंडर के दाम 900 रुपये से ज्यादा बढ़ा दिए गए थे। इसके बाद अब कीमतें काफी हद तक स्थिर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकारी तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ग्लोबल कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद घरेलू LPG को कुछ हद तक सस्ता बनाए रखने का बोझ खुद उठा रही हैं।