शेयर बाजार में आज गिरावट की आशंका, विदेशी बाजारों से मिल रहे नकारात्मक संकेत

Share Market
Share Market- फोटो : Social Media

भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट का रुख देखने को मिल सकता है। अमेरिकी और एशियाई बाजारों के कमजोर प्रदर्शन के बाद, NSE के इंटरनेशनल एक्सचेंज पर ट्रेड होने वाला गिफ्टी निफ्टी भी नकारात्मक दिशा में जा रहा है, जो बाजार में कमजोरी के संकेत दे रहा है। बुधवार को शुरुआती कारोबार में भारी उतार-चढ़ाव देखने की संभावना जताई जा रही है।

एशियाई बाजारों में आज तड़के जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 3% गिरकर कारोबार कर रहा था। वहीं, हॉन्गकॉन्ग का इंडेक्स भी 4.16% की गिरावट के साथ नीचे गिरा है। इन कमजोर संकेतों ने भारतीय बाजार पर दबाव डाला है। NSE के इंटरनेशनल एक्सचेंज पर ट्रेड होने वाला गिफ्टी निफ्टी भी 1% से ज्यादा नीचे गिरा हुआ था। यह संकेत दे रहा है कि भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भी नकारात्मक रह सकती है, जिससे निवेशकों में चिंता फैल रही है। अमेरिकी बाजारों में भी भारी गिरावट देखी गई। डाउ जोन्स इंडेक्स 0.84% गिरा, जबकि S&P 500 इंडेक्स में 1.57% और नैस्डेक कंपोजिट में 2.15% की गिरावट आई। विदेशी बाजारों का कमजोर प्रदर्शन भारतीय बाजारों पर भी असर डाल सकता है।

हालांकि, 8 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया था। सेंसेक्स 1135 अंक (1.55%) की बढ़त के साथ 74,273 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 374 अंक (1.69%) चढ़कर 22,535 के स्तर पर बंद हुआ था। कल के कारोबारी सत्र में मीडिया, रियल्टी और सरकारी बैंकों के शेयरों में भारी खरीदारी देखी गई। निफ्टी मीडिया इंडेक्स 4.72% चढ़ा, जबकि निफ्टी पीएसयू बैंक और रियल्टी इंडेक्स भी करीब 2.50% चढ़े थे। FMCG, IT और ऑटो सेक्टर में भी 2% के करीब तेजी रही थी।

Nsmch