LPG Price Today: रसोई गैस के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, दिल्ली-मुंबई समेत जानें नए रेट

LPG Price Today: 5 सितंबर 2026 को घरेलू LPG सिलेंडर के दाम स्थिर हैं। दिल्ली में 942 रुपये और मुंबई में 941.50 रुपये रेट है। जानें शहरवार घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत।

LPG Price Today

LPG Price Today: भारत में 5 सितंबर 2026 को घरेलू रसोई गैस यानी 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और कोलकाता में 968 रुपये में मिल रहा है।


घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बदलाव जून 2026 में हुआ था। उस समय तेल कंपनियों ने घरेलू गैस के दाम में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी। इससे पहले मार्च में पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच घरेलू सिलेंडर के दाम में 60 रुपये तक का इजाफा किया गया था।


शहरवार घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत

शहर    14.2 किलो घरेलू सिलेंडर का रेट

दिल्ली    942 रुपये

मुंबई    941.50 रुपये

कोलकाता    968 रुपये

चेन्नई    957.50 रुपये

नोएडा    939.50 रुपये

लखनऊ    979.50 रुपये

पटना    1,001 रुपये

वाराणसी    1,005.50 रुपये

जयपुर    945.50 रुपये

गुवाहाटी    991 रुपये

अहमदाबाद    949.50 रुपये

हैदराबाद    994 रुपये

कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम


19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 1 सितंबर 2026 को 9.50 रुपये से 11.50 रुपये प्रति सिलेंडर तक की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले 1 अगस्त 2026 को कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 192 रुपये से 200 रुपये तक की बड़ी कटौती हुई थी। जुलाई में भी इसकी कीमत करीब 183.50 रुपये तक घटाई गई थी।


शहरवार 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर का रेट

शहर    कमर्शियल सिलेंडर का रेट

दिल्ली    2,747.50 रुपये

मुंबई    2,701 रुपये

कोलकाता    2,884 रुपये

चेन्नई    2,916.50 रुपये

लखनऊ    2,870 रुपये

पटना    3,029 रुपये

जयपुर    2,776 रुपये

रांची    2,933 रुपये

पणजी    2,825 रुपये

देहरादून    2,800 रुपये


LPG की घरेलू खपत में आई गिरावट


पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल यानी PPAC के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से अगस्त 2026 के बीच भारत में घरेलू LPG की खपत 15.9 प्रतिशत घटकर 11.3 मिलियन टन रह गई। पिछले साल इसी अवधि में घरेलू LPG की खपत 13.4 मिलियन टन थी। LPG की खपत में यह कमी ऐसे समय में दर्ज की गई है, जब सरकार ‘नेशनल PNG ड्राइव’ के तहत पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG कनेक्शन बढ़ाने और घरों में खाना पकाने के लिए स्वच्छ ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है।


PNG कनेक्शन वाले घरों को LPG सिलेंडर सरेंडर करना होगा


LPG की सप्लाई पर संभावित दबाव को देखते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने PNG कनेक्शन वाले घरों के लिए सख्त नियम लागू किया है। ऐसे परिवारों को अपना घरेलू LPG सिलेंडर सरेंडर करना होगा। इसके बाद उन्हें घरेलू सिलेंडर का रिफिल नहीं मिलेगा। अब तक 80,000 से अधिक लोग अपने LPG सिलेंडर सरेंडर कर चुके हैं।