Today gold and silver rate: 5 मार्च 2025 (बुधवार) को सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। एक तरफ सोने की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है, वहीं चांदी के दामों में गिरावट जारी है। पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही थी, लेकिन अब इसमें फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है।
5 मार्च 2025 को सोने की कीमतें
5 मार्च 2025 को सोने की कीमत में थोड़ा उछाल देखा गया। भारत में 24 कैरेट सोना ₹8,739 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹8,011 प्रति ग्राम, और 18 कैरेट सोना ₹6,555 प्रति ग्राम के हिसाब से बिक रहा है। इस दिन सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम के हिसाब से ₹10 की मामूली बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक सप्ताह से सस्ता हो रहा सोना अब फिर से महंगाई की ओर बढ़ रहा है।
चांदी की कीमतों में गिरावट जारी
वहीं, चांदी के दामों में गिरावट का दौर जारी है। 5 मार्च 2025 को चांदी ₹96.80 प्रति ग्राम और ₹96,800 प्रति किलो बिक रही है। आज एक किलो चांदी की कीमत में ₹100 की कमी दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से चांदी के दाम लगातार गिरते जा रहे हैं, और आज भी यही रुझान बना हुआ है।
5 मार्च चांदी की कीमत
शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो
लखनऊ ₹958.33 ₹9,583.28 ₹95,833
पटना ₹956.70 ₹9,566.99 ₹95,670
नई दिल्ली ₹988.99 ₹9,889.94 ₹98,899
मुंबई ₹986.12 ₹9,861.20 ₹98,612
चेन्नई ₹943.95 ₹9,439.53 ₹94,395
5 मार्च सोने की कीमत
शहर 24 कैरेट
लखनऊ 87,620
पटना 87,471
नई दिल्ली 90,423
मुंबई 90,160
चेन्नई 86,305
सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव के कारण
सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई अंतरराष्ट्रीय कारकों पर निर्भर करते हैं। इस समय रूस-यूक्रेन युद्ध और अमेरिका और यूक्रेन के बीच तनावपूर्ण स्थिति का भी असर इन धातुओं की कीमतों पर देखा जा रहा है।