PATNA - बिहार सामान्य प्रशासन विभाग ने वरीय उप समाहर्ता के पद पर नवनियुक्त पदाधिकारियों की सेवा संपुष्टि शुरू कर कर दी है। बता दें कि यह सभी बिहार प्रशासनिक सेवा के 67वीं बैच के पदाधिकारी हैं। अब तक ट्रेनिंग पीरियड में थे। जो अब खत्म हो गया है। जिसके बाद उन्हें वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है।
एक साल बाद शुरू अब मिली संपुष्टी
इन सभी पदाधिकारियों का एक साल का पीडियड चल रहा था। जो अब पूरा हो गया है। इनमें कुछ की ट्रेनिंग इस महीने की शुरूआत में पूरी हुई थी। वहीं कुछ ने आज अपनी ट्रेनिंग खत्म की है। अब जिस तारीख से सेवा संपुष्टी होगी, उसी तारीख से उनकी सर्विस डायरी बनेगी। इसी तिथि के अनुसार उनकी नौकरी के सारे कार्य किए जाएंगे।