राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 27 और 28 सितंबर 2024 को आयोजित राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (ग्रेजुएट लेवल) का रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह राहत की खबर है। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने का तरीका:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'Result' बटन पर क्लिक करें।
- अब "Common Eligibility Test (Graduation Level) 2024 List of Qualified Candidates" के सामने दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
- उम्मीदवार अपना रोल नंबर चेक करने के लिए PDF में
Ctrl + F
दबाकर सर्च बार में अपना रोल नंबर डाल सकते हैं।
एग्जाम विवरण: राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अगस्त से 7 सितंबर 2024 तक चली थी। परीक्षा 27 और 28 सितंबर 2024 को दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक थी।