UPSC Exam 2026: UPSC ने जारी किया 2026 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर, जानें कब होगी कौन सी एग्जाम, देखिए पूरा शेड्यूल
UPSC Exam 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने 2026 के लिए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आइए जानते हैं किस दिन कौन सी परीक्षा होगी और अभ्यर्थियों के पास तैयारी के लिए कितना समय बचा है।

UPSC Exam 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2026 के लिए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने कुल 18 प्रमुख परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा की है। साथ ही 18 तिथियों को रिजर्व डेट के रूप में भी चिह्नित किया है। 2026 की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा और भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा होगी। जिसका आयोजन 24 मई 2026 को किया जाएगा। इसके लिए अधिसूचना 14 जनवरी 2026 को जारी होगी और तीन फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।
UPSC ने जारी किया कैलेंडर
सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा की तिथि 21 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। एनडीए, एनए व सीडीएस परीक्षा (I) 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 दिसंबर से प्रारंभ हो जाएगी। यूपीएससी ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा तिथियों में संशोधन संभव है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in/examinations/exam-calendar पर नियमित रूप से नज़र बनाए रखें।
प्रमुख परीक्षाओं की तिथियां (2026)
परीक्षा का नाम अधिसूचना की तिथि आवेदन की अंतिम तिथि परीक्षा तिथि
1. संयुक्त भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा 3 सितंबर 2025 23 सितंबर 2025 8 फरवरी 2026
2. इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 17 सितंबर 2025 7 अक्टूबर 2025 8 फरवरी 2026
3. CBI DSP (LDCE) 24 दिसंबर 2025 13 जनवरी 2026 28 फरवरी 2026
4. CISF AC (LDCE) 3 दिसंबर 2025 23 दिसंबर 2025 8 मार्च 2026
NDA & NA परीक्षा (I) 10 दिसंबर 2025 30 दिसंबर 2025 12 अप्रैल 2026
CDS परीक्षा (I) 10 दिसंबर 2025 30 दिसंबर 2025 12 अप्रैल 2026
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 14 जनवरी 2026 3 फरवरी 2026 24 मई 2026
भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 14 जनवरी 2026 3 फरवरी 2026 24 मई 2026
IES/ISS परीक्षा 11 फरवरी 2026 3 मार्च 2026 19 जून 2026
CAPF (ACs) परीक्षा 18 फरवरी 2026 10 मार्च 2026 19 जुलाई 2026
संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 11 मार्च 2026 31 मार्च 2026 2 अगस्त 2026
NDA & NA परीक्षा (II) 20 मई 2026 9 जून 2026 13 सितंबर 2026
CDS परीक्षा (II) 20 मई 2026 9 जून 2026 13 सितंबर 2026
SO/Steno (GD-B, GD-I) (LDCE) 16 सितंबर 2026 6 अक्टूबर 2026 12 दिसंबर 2026
प्रमुख मुख्य परीक्षाएं
संयुक्त भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा: 20 जून 2026
इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा: 21 जून 2026
सिविल सेवा मुख्य परीक्षा: 21 अगस्त 2026
भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा: 22 नवंबर 2026
यूपीएससी का यह वार्षिक कैलेंडर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए एक अहम दस्तावेज है। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी योजना इसी के अनुरूप तैयार करें और आवेदन की अंतिम तिथियों का विशेष ध्यान रखें।