26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को US से लाया जा रहा है भारत

Tahawwur Rana: 26 नवंबर 2008 के दिन भारत की आर्थिक राजधानी मुबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को बुधवार को भारत लाया जा सकता है। उसके लिए दिल्ली और मुंबई में जेल भी तैयार कर ली गई हैं।

 #TahawwurRana #MAHARASHTRANEWS
मुबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा - फोटो : Google

N4N डेस्क: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई पर 26/11 को पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने हमला किया था। समुन्द्र के रास्ते मुंबई पहुंचने के बाद आतंकी अलग-अलग ग्रुप में बंट गए और अलग-अलग जगहों पर हमले किए।मुंबई के मशहूर ताज पैलेस होटल में भी आतंकियों ने घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर कोहराम मचाते हुए कत्लेआम मचाया था। इन हमलों में 166 लोग मारे गए थे। हमले के दौरान सुरक्षाबलों ने 9 आतंकियों को मार गिराया था। एकमात्र आतंकी को जिंदा पकड़ाया था। मुंबई अटैक का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा ही था। उसने ही पाकिस्तानी-अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमेन हेडली के साथ मिलकर मुंबई हमले की प्लानिंग की थी।जाँच रिपोर्ट के मुताबिक, तहव्वुर राणा ने ही डेविड हेडली के लिए पासपोर्ट का इंतजाम किया था, ताकि वह भारत आकर उन ठिकानों को चुन सके, जहां आतंकी हमला किया जा सके। मुंबई पर यह हमला लश्कर के आतंकियों ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के साथ मिलकर किया था। 26 नवंबर 2008 को जब मुंबई पर हमला हुआ तो राणा ने इसे अंजाम देने वाले आतंकियों को पाकिस्तान का सबसे बड़ा सैन्य सम्मान देने की मांग की थी।


जांच में सामने आया था कि ISI के मेजर इकबाल ने तहव्वुर राणा और डेविड हेडली ने मिलकर मुंबई हमलों की प्लानिंग तैयारी की थी। जांच में यह भी सामने आया था कि हमलों से पहले दुबई के रास्ते मुंबई आया था। पुलिस की जांच में पता चला था कि 2008 में तहव्वुर राणा 11 नवंबर से 21 नवंबर के बीच मुंबई आया था और पवई के होटल रेनेसां में ठहरा था। 2007 और 2008 में हेडली भी 5 बार मुंबई आया था। इस हमले को अंजाम देने वाले एकमात्र आतंकी अजमल कसाब को ही जिंदा पकड़ा गया था। कसाब को नवंबर 2012 में फांसी दे दी गई थी। इस साल फरवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी थी।इसके लिए दो जेलें भी तैयार कर ली गईं हैं। एक जेल मुंबई में तो दूसरी दिल्ली में। अमेरिकी कोर्ट ने तहव्वुर राणा के लिए जेल में स्पेशल अरेंजमेंट करने का सुझाव दिया था। बताया जा रहा है कि भारत आने के बाद तहव्वुर राणा कुछ हफ्तों तक NIA की कस्टडी में रहेगा। 

कौन है तहव्वुर राणा?

Nsmch

तहव्वुर राणा पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक हैं. जिनका जन्म पाकिस्तान में हुआ था वह पेशे से डॉक्टर हैं और पाकिस्तानी सेना में भी डॉक्टर के रूप में सेवा दे चुके हैं. राणा का नाम मुंबई हमले के मास्टरमाइंड डेविड हेडली से जुड़ा हुआ है और यह माना जाता है कि उसने मुंबई हमले के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की थी. हालांकि जब अमेरिकी कोर्ट ने 2009 में राणा को गिरफ्तार किया, तो उसे मुंबई हमले से बरी कर दिया गया था. इसके बावजूद, भारत ने कूटनीतिक प्रयासों के तहत उसके खिलाफ आरोप सिद्ध करवाए और अमेरिका से उसके प्रत्यर्पण की मांग की. भारत में लाए जाने के बाद राणा से मुंबई हमले से संबंधित पूछताछ की जाएगी, और उसके खिलाफ न्यायिक कार्रवाई की जाएगी.