Ara Rape: सिरफिरे देवर ने घर में अकेली भाभी को बनाया हवस का शिकार,पीड़िता ने हैवान के चेहरे पर फेंका तेजाब, सिहर उठे लोग...

Ara Rape: भोजपुर में एक महिला के साथ दुष्कर्म की एक भयानक घटना सामने आई है।...

Ara Rape
सिरफिरे देवर ने घर में अकेली भाभी को बनाया हवस का शिकार- फोटो : social Media

Ara Rape: भोजपुर में एक महिला के साथ दुष्कर्म की एक भयानक घटना सामने आई है। यह घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई, जहां आरोपी महेंद्र सिंह उर्फ महेंद्र यादव ने पीड़िता के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का पति दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है और वह अपने दो बच्चों के साथ गांव पर रहती है। घटना सोमवार की रात को हुई जब पीड़िता अपने बच्चों के साथ घर में थी।

आरोपी ने अचानक घर में घुसकर महिला पर हमला किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यह घटना न केवल पीड़िता के लिए बल्कि उसके बच्चों के लिए भी अत्यंत भयावह थी, क्योंकि वे इस क्रूरता के गवाह बने।घटना के बाद, आक्रोशित पीड़िता ने अपने बचाव में हहैवान पर तेजाब फेंक दिया ।उसने घर में रखे तेजाब को आरोपी पर फेंका, जिससे उसका चेहरा और आंखें झुलस गईं।

पीड़िता ने तुरंत उदवंतनगर थाने में जाकर आरोपी महेंद्र सिंह उर्फ महेंद्र यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा, घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू किया।

आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है, जबकि पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई गई है। पीड़िता का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा।


Editor's Picks