Araria Crime: देवर ने भाभी की काटी जीभ , चाकू गोद कर मार डाला, भतीजा भी घायल

Araria Crime: देवर ने पहले धारदार हथियार से अपनी भाभी की जीभ काटी और फिर चाकू से कई वार किए। इस हमले में शशिकला देवी की मौत हो गई, जबकि उनका एक बेटा भी घायल हो गया।

Brother in law cut sister in law  tongue
देवर ने भाभी की काटी जीभ- फोटो : Reporter

Araria Crime: बिहार के अररिया जिले में एक भयानक हत्या की घटना सामने आई है, जिसमें एक देवर ने अपनी भाभी की जीभ काटकर और चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना रानीगंज थाना क्षेत्र के गीतवास वार्ड 11 में हुई। मृतका की पहचान 60 वर्षीय शशिकला देवी के रूप में हुई है, जो अपने पति गिरजानंद मंडल के साथ रहती थीं।

इस हत्या का मुख्य कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। शशिकला देवी के परिवार में उनके दो चाचा, चंदेश्वर मंडल और सिंघेश्वर मंडल, के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

गुरुवार की शाम, चंदेश्वर मंडल शराब के नशे में धुत होकर शशिकला देवी के घर आया और गाली-गलौज करने लगा। जब शशिकला देवी ने उसे मना किया, तो उसने उन्हें जमीन पर गिरा दिया और पहले उनकी जीभ काट दी और फिर चाकू से उनकी गर्दन पर वार करके उनकी हत्या कर दी।

इस घटना में शशिकला देवी का पुत्र रवि शंकर मंडल भी घायल हो गया। वह अपनी मां को अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तब तक उनकी मां को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फॉरेंसिक जांच टीम घटनास्थल पर साक्ष्य इकट्ठा कर रही है।

NIHER




Editor's Picks