Bihar Crime News:नशे के विवाद ने लिया खौफनाक रूप, तेजाब हमले में 14 घायल, तीन की हालत गंभीर

Bihar Crime News: विवाद की शुरुआत नशे से हुई। लड़ाई बढ़ती गई और खौफनाक रुप ले लिया।...

Bihar Crime News:नशे के विवाद ने लिया खौफनाक रूप,  तेजाब हमल
तेजाब हमले में 14 घायल- फोटो : social Media

Bihar Crime News: विवाद की शुरुआत नशे से हुई। लड़ाई बढ़ती गई और खौफनाक रुप ले लिया। अररिया जिले के आरएस थाना क्षेत्र के मटियारी वार्ड नंबर 1 में एक आपसी विवाद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया। गांव के ही सुरेंद्र साह के पुत्र महेश साह और अन्य लोगों ने तेजाब फेंक दिया, जिससे 14 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, विवाद की शुरुआत नशे से हुई। सुरेंद्र साह का बेटा कुछ युवकों के साथ रंजीत जादव के घर में स्मैक का सेवन कर रहा था। रंजीत ने उन्हें समझाया और लौट गया, लेकिन यह बात नशेबाज युवकों को नागवार गुजरी। एक युवक ने रंजीत के भांजे की साइकिल तोड़ दी।

इसके बाद नशेबाज युवकों ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। इस दौरान महेश साह और महिला सहित अन्य लोगों ने वहां मौजूद लोगों पर तेजाब फेंक दिया। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सुशील कुमार, नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार और आरएस थानाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। पूरा इलाका फिलहाल पुलिस छावनी में तब्दील है।